दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में तैनात अमित सिंह (35) ने सोमवार देर रात नोएडा के सेक्टर-100 स्थित बिल्डर फ्लैट में अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
Trending Videos
विज्ञापन
दिल्ली: ACP ने की खुदकुशी, फ्लैट से कूदी पत्नी
2 of 10
पत्नी को जैसे ही यह मालूम हुआ कि पति ने आत्महत्या कर ली तो वह भी चौथी मंजिल के प्लैट से नीचे कूद गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमित की 18 माह की बेटी है।
विज्ञापन
दिल्ली: ACP ने की खुदकुशी, फ्लैट से कूदी पत्नी
3 of 10
नोएडा नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि डीएएनआईपी बैच 2008 के अधिकारी अमित सिंह दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में तैनात थे। वह अपनी पत्नी डॉ. सरिता( 30) और 18 माह की बेटी के साथ सेक्टर-100 में रह रहे थे।
दिल्ली: ACP ने की खुदकुशी, फ्लैट से कूदी पत्नी
4 of 10
लोटस बाउस वार्ड बिल्डर सोसायटी के चौथी मंजिल पर फ्लैट नंबर 403 में वह चार माह पहले रहने आए थे। तीन साल पहले अमित की शादी बांदा निवासी डॉ.सरिता(बीडीएस) के हुई थी।
विज्ञापन
दिल्ली: ACP ने की खुदकुशी, फ्लैट से कूदी पत्नी
5 of 10
सोमवार को अमित सिंह घर में ही थे। जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर उनकी पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में आकर अमित सिंह अपने कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। (इस महिला ने परिवार संग किया था किया था आत्महत्या करने वाले ACP पर जानलेवा हमला, जानिए क्यों===>http://goo.gl/4xWmes)
विज्ञापन
दिल्ली: ACP ने की खुदकुशी, फ्लैट से कूदी पत्नी
6 of 10
पत्नी सरिता काफी देर तक दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाती रही, लेकिन अमित ने दरवाजा नहीं खोला। रात करीब 9.55 बजे कमरे के अंदर से एक गोली की आवाज आई।
विज्ञापन
दिल्ली: ACP ने की खुदकुशी, फ्लैट से कूदी पत्नी
7 of 10
गोली की आवाज सुनते ही सरिता सोसायटी के नीचे की तरफ भागी और गेट पर दो-तीन गार्डों व सोसायटी के अन्य लोगों को लेकर अपने फ्लैट पर पहुंची।
दिल्ली: ACP ने की खुदकुशी, फ्लैट से कूदी पत्नी
8 of 10
दरवाजा न खुलने और अंदर से कोई आवाज न आने पर दरवाजा तोड़ा गया। सामने खून से लथपथ लाश देखकर सरिता आपा खो बैठी और किचन की तरफ जाकर चाकू से खुदकुशी करने का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से सरिता के हाथ से चाकू छीनकर उनको सोफा पर बैठा दिया।
दिल्ली: ACP ने की खुदकुशी, फ्लैट से कूदी पत्नी
9 of 10
फ्लैट पर लोगों की भीड़ पहुंच गई। इतने में ही सरिता ने मौका पाकर बालकनी में जाकर नीचे छलांग दी। पुलिस की मदद से लोग अमित और सरिता को यथार्थ अस्पताल ले गए। अमित को डॉक्टरों ने देखते ही कह दिया कि गोली लगने के तुरंत बाद ही मौत हो गई थी। डॉ.सरिता की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना पाकर नोएडा पुलिस के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर विवेक गोगिया, स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव समेत आला अफसर पहुंचे। मालूम हो कि तेजतर्रार अधिकारी अमित पर निजामुद्दीन थाना क्षेत्र में 2014 में रोडरेज के दौरान हमला भी हुआ था, हमलावर बाद में पकड़े भी गए थे। तब अमित को काफी सुर्खियां मिली थीं। बताते हैं कि सरिता के परिवार के सदस्य भी नोएडा के आसपास ही रहते हैं। पुलिस ने अमित के अलावा सरिता के परिजनों को भी सूचना दे दी है।