2005 में डॉ. कुकरेजा ने रोहिणी सेक्टर-15, मानव चौक पर मल्टी स्पेशियलिटी निर्वाण अस्पताल की शुरुआत की। सुतापा अस्पताल में डॉ. कुकरेजा के बाद नंबर-2 की हैसियत पर काम करने लगीं। किसे नौकरी पर रखना है, किसे कितना वेतन देना है जैसे सारे काम सुतापा ही देखती थीं।