गाजियाबाद के इंदिरापुरम में मंगलवार की सुबह एक दंपती ने पहले अपने बच्चों की हत्या की फिर अपनी मैनेजर समेत आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जब से यह मामला सामने आया है तब से ही एक व्यक्ति सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। वह शख्स है परिवार के साथ रहने वाली महिला संजना। शुरुआत में संजना को पुलिस भी गुलशन की पत्नी बता रही थी। फिर सामने आया कि संजना गुलशन की बिजनेस पार्टनर है। हालांकि ये पूरा राज अब भी सही तरीके से नहीं खुला है, लेकिन संजना की असली पहचान को लेकर जरूर मामला साफ हो गया है। हमारी इस स्टोरी में जानिए कौन है संजना...