फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शिमला से भी ठंडा होगा दिल्ली-एनसीआर, 4 डिग्री से नीचे जा सकता है तापमान

Thu, 20 Dec 2018 01:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
delhi Air - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। अगले तीन दिन में दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में ठंड और कोहरा बढ़ने का अनुमान है। सूखे मौसम के साथ धुंध की मोटी चादर आसमान पर छाई रह सकती है। मौसम विभाग ने आगाह किया है कि अगले तीन दिन में दिल्ली-एनसीआर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर बढ़ सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली के बाद दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई है
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में ठंडी हवा और सतह पर धुंध बढ़ रही है, जबकि यह स्थिति पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर देखी जा रही है। इन राज्यों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। अगले पांच दिन में इन राज्यों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे लुढ़क सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
delhi Air
वहीं, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान अपने औसत रिकॉर्ड से तीन डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के भीतर सबसे कम लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, सुबह और शाम को धुंध हो सकती है।

4 of 5
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम की हवा संतोषजनक, दिल्ली की बहुत खराब
दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। हालांकि बुधवार को गुरुग्राम की हवा संतोषजनक स्थिति में रही, जबकि दिल्ली के भीतर 10 स्थानों पर गंभीर प्रदूषण रिकॉर्ड किया गया। ऐसी स्थिति अगले दो दिन और रह सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 372 यानी बहुत खराब श्रेणी में रहा। वहीं पीएम 2.5 और 10 में भी बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को यह अपने सामान्य मानकों से तीन गुना अधिक रिकॉर्ड किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में यह स्थान रहे प्रदूषित
दिल्ली में अलीपुर, आनंद विहार, अशोक विहार, डीटीयू, जहांगीरपुरी, मुंडका, नरेला, रोहिणी, सोनिया विहार, नेहरू नगर और वजीरपुर गंभीर प्रदूषण वाले स्थान रहे, जबकि करीब 20 स्थान बहुत खराब वायु गुणवत्ता श्रेणी वाले रहे। वहीं, गाजियाबाद और फरीदाबाद व नोएडा में भी हवा गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में रहा। अकेले गुरुग्राम की हवा संतोषजनक स्थिति में रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें