राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से बीजेपी इसे अपनी बड़ी जीत मान रही है और राहुल गांधी से माफी चाहती है। इसी सिलसिले में आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में कांग्रेस मुख्यालय पर हजारों भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया और "माफी मांगो, माफी मांगो, राहुल गांधी माफी मांगो" के नारे भी लगाए। कांग्रेस मुख्यालय के पास राहुल गांधी के खिलाफ प्रर्दशन कर रहे, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बुधवार को हिरासत में ले लिया गया।