फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कहीं छाए बादल, कहीं हो रही बारिश

Thu, 04 Jul 2019 02:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

धूप और गर्मी से बेहाल दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए गुरुवार की सुबह काफी सुहावनी रही। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश होने से सुबह का मौसम सुहावना हो गया। हालांकि सुबह 9 बजने तक ही इतनी तेज धूप निकल आई कि गर्मी और उमस ने लोगों को फिर परेशान कर दिया।

विज्ञापन


दिन चढ़ते-चढ़ते एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली। जहां दिल्ली के कई इलाकों में दोपहर के वक्त बारिश हुई वहीं एनसीआर के कई क्षेत्रों में बादल छाने के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। इस मौसम ने गर्मी जरूर कम कर दी है लेकिन उमस अब भी बरकरार है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह हल्की बूंदा-बांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


शाम को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली के साथ इससे सटे हरियाणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी। इसी के साथ 25-30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाओं के चलने के भी आसार हैं। अनुमान है कि जल्द ही दिल्ली के लोगों का बारिश का इंतजार खत्म हो सकता है। अगले दो-तीन दिन में यहां मानसून पहुंच सकता है।

विज्ञापन

बुधवार को ऐसा था गुरुग्राम का हाल

- फोटो : पीटीआई
गुरुग्राम का तापमान बुधवार को भले ही 4 डिग्री लुढ़ककर 40 डिग्री से भी नीचे आ गया, लेकिन उमस ने शहरवासियों का गर्मी से बुरा हाल कर दिया। दिन भी पसीने से लोग बेहाल होते रहे। लोगों को एसी में भी राहत नहीं मिल पा रही थी।

 बुधवार को शहर का तापमान लुढ़ककर 38.1 डिग्री पहुंच गया। सुबह से ही उमस के कारण लोग पसीने से बेहाल हो रहे थे। हालांकि आसमान में चंद मिनटों के लिए बादल छाए, लेकिन यह बादल भी लोगों को राहत प्रदान नहीं कर पाए।

कूलर, एसी के बिना लोग 1 मिनट भी नहीं खड़े हो पा रहे थे। शीतल पेय पदार्थ भी बुधवार को लोगों को गर्मी से राहत प्रदान नहीं कर पाए। उमस से बेहाल लोग घर पर ही दुबके रहे। वहीं, अनेक क्षेत्रों में बिजली कटौती ने लोगों के जख्मों पर नमक छिड़क दिया।

सूरज ढलने के बाद गर्मी व बिजली कटौती से बेहाल लोग सड़कों पर भी उतर आए जिन्होंने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं, दिन में गर्मी व उमस से बेहाल होकर घर पर बैठे लोग देर शाम घर से बाहर निकले।

बाजार में कुछ देर के लिए चहल-पहल तो नजर आई, लेकिन यह ज्यादा देर के लिए नहीं थी। दिन ढलने के बाद भी तपिश व उमस कम नहीं हुई जिसके कारण लोग वापस घरों में घुस गए। मौसम विभाग की मानें तो बृहस्पतिवार को मौसम कुछ राहत दे सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इसके साथ ही दिन में धूल भरी आंधी चलने से तापमान 38 डिग्री सेल्सियस ही बना रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें