अक्षरधाम में दिखी धुंध की हल्की चादर
- फोटो : एएनआई
अक्षरधाम के आसपास के क्षेत्र में धुंध की एक परत नजर आई। जहां एक्यूआई 378 दर्ज किया गया है, सीपीसीबी के अनुसार, प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' श्रेणी में है। आनंद विहार- 382, बवाना- 401, अशोक विहार- 380 एक्यूआई दर्ज हुआ है। यह आकंड़े सुबह आठ बजे तक के हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना नदी में जहरीला झाग तैरते दिख रहे हैं। जिसकी वजह से नदी में प्रदूषण का स्तर उच्च बना हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम सर्द होने के साथ प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। निचले स्तर पर प्रदूषण कण होने के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसमें ऐसे लोग भी परेशान हो रहे हैं जिन्हें पहले कोई समस्या नहीं रही।