फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR: आज अधिक बिगड़ सकती है हवा की सेहत, गुरुग्राम की वायु सबसे जहरीली, जानें बाकी शहरों का हाल

Sun, 16 Oct 2022 03:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सड़क पर उड़ता धूल का गुबार - फोटो : अमर उजाला
हवा की दिशा व दशा बदलने की वजह से वायु गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ना शुरू हो गया है। इस कड़ी में बीते 24 घंटे में गुरुग्राम की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली समेत अन्य एनसीआर शहरों की हवा संतोषजनक श्रेणी के उच्चतम स्तर में दर्ज हुई है। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि रविवार तक दिल्ली-एनसीआर के अधिकतम शहरों की हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 5
सड़क पर उड़ता धूल का गुबार - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, गुरुग्राम का एक्यूआई 213 रहा। वहीं, फरीदाबाद का 199, गाजियाबाद का 194 और दिल्ली का 186 एक्यूआई रहा। केंद्र की वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2.5 माइक्रोमीटर से बड़े कणों की पीएम 10 में 59 फीसदी हिस्सेदारी रही है। पीएम 10 का स्तर 163 व पीएम 2.5 का स्तर 76 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी।
विज्ञापन

3 of 5
धूल का गुबार - फोटो : अमर उजाला
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बीते 24 घंटे में हवा की दिशा उत्तर व उत्तर-पश्चिम रही है। मिक्सिंग हाइट का स्तर 1850 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स का स्तर 4300 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रहा। अगले 24 घंटे में हवा की दिशा बदलकर दक्षिण-पूर्वी और उत्तर रहेगी। वहीं, मिक्सिंग हाइट का स्तर 1800 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स घटकर पांच हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड तक दर्ज किया जा सकता है। 

4 of 5
सड़क पर उड़ता धूल का गुबार - फोटो : अमर उजाला
इसके अगले दिन मिक्सिंग हाइट दो हजार मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स आठ हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड तक दर्ज किया जा सकता है। बता दें कि वेंटिलेशन इंडेक्स का स्तर छह हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड से कम व हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रतिघंटा से कम होने पर प्रदूषकों को जमने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली प्रदूषण - फोटो : amar ujala
दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई
दिल्ली- 186
फरीदाबाद- 199
गाजियाबाद-194
ग्रेटर नोएडा-179
गुरुग्राम- 213
नोएडा- 188
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें