फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा गिरने और धुंध बढ़ने से दिल्ली एनसीआर की हवा फिर खराब

Sun, 16 Dec 2018 02:09 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर की हवा में इस हफ्ते प्रदूषण में उतार-चढ़ाव जारी रहा। हफ्ते के शुरुआती दिन गंभीर प्रदूषण वाले रहे तो बूंदाबांदी के बाद वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ। तापमान गिरने और धुंध बढ़ने के कारण एक बार फिर दिल्ली समेत एनसीआर शहरों की हवा बिगड़ने लगी है।
विज्ञापन

2 of 5
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने कहा है कि मौसम में बदलाव के कारण यह उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार को दिल्ली में 261 (खराब श्रेणी) रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
लंबे समय तक इस तरह की हवा के संपर्क में रहने से आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। गाजियाबाद का एक्यूआई 295, नोएडा का 237 व गुरुग्राम का 101 मध्यम श्रेणी रिकॉर्ड किया गया। ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद का एक्यूआई खराब स्तर में क्रमश: 297 और 227 दर्ज हुआ।

4 of 5
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर की हवा में पार्टिकुलेट मैटर 2.5 और 10 का स्तर भी खराब श्रेणी पर बरकरार है। शनिवार की रात आठ बजे पीएम 2.5 का स्तर 118 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर और पीएम 10 का स्तर 208 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रिकॉर्ड किया गया। पीएम 2.5 का सामान्य स्तर 60 और पीएम 10 का 100 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायु प्रदूषण
मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय आर्द्रता बहुत अधिक है और तापमान में गिरावट संभव है। दोनों तथ्य वायु गुणवत्ता सूचकांक के लिए उत्प्रेरक का काम करते हैं। ऐसे में अगले दो दिन एक्यूआई फिर से खराब और बहुत खराब स्तर पर जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें