फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के बैग में मां ने देखा इस्तेमाल किया कंडोम तो पहुंची अदालत, होना पड़ा शर्मिंदा

Fri, 15 Dec 2017 01:54 PM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अदालत। - फोटो : amar ujala
दिल्ली की एक विशेष अदालत द्वारा एक रेप आरोपी को बरी किए जाने के बाद दुष्कर्म का बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है। इस मामले में दिलचस्प ये नहीं है कि आरोपी को कोर्ट ने बरी कर द‌िया बल्क‌ि ये क‌ि ये रेप क‌ेस क‌िया क्यों गया था।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
दरअसल इस केस की पीड़िता की मां ने ये केस दर्ज कराया था और वो भी ‌सिर्फ इसलिए क्योंकि उसे अपनी बेटी के हैंडबैग से इस्तेमाल किए हुए कंडोम मिल गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
इसी के बाद लड़की की मां ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया। हालांकि अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया कि लड़की और आरोपी ने आपसी सहमति से संबंध बनाए थे।

4 of 6
condoms - फोटो : getty images
विशेष अदालत के अनुसार लड़की ने संबंध बनाने के बाद कंडोम अपने बैग में सिर्फ इसलिए रखे थे ताकि उचित जगह वह उसे फेंक सके। वहीं लड़की की मां ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी कि आरोपी ने 20 साल की लड़की को शादी का वादा कर उससे संबंध बनाए।
विज्ञापन

5 of 6
delhi court
हालांकि कोर्ट ने पाया कि लड़की के मां-बाप ने रेप का ये केस सिर्फ ‌इसलिए दर्ज कराया क्योंकि उन्हें अपनी बेटी के शारिरीक संबंध बनाने के बारे में पता चल गया था। एफआईआर में जो बात दर्ज कराई गई थी वह गलत पायी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Court
गौरतलब है कि यह मामला इसी साल के फरवरी का है। कोर्ट में ‌दाखिल कागजात के अनुसार लड़की और आरोपी लड़के ने एक होटल में संबंध बनाए थे। जब लड़की घर पहुंची तो उसकी मां को उसके बैग से तीन कंडोम म‌िले। इसके बाद लड़की ने सारी बात मां को बतायी। लड़की की मां ने तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर मामला दर्ज करा द‌िया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें