फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: यकीन नहीं होता, ये वही दिल्ली मेट्रो है!

विज्ञापन
1 of 6
सिंगापुर की तर्ज पर अब दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को भी रंग-बिरंगी मेट्रो में यात्रा करने का मौका मिला है। डीएमआरसी ने देश की पहली विज्ञापन दर्शाती मेट्रो ट्रेन को शनिवार को द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली रूट पर उतारा। इसके बाद इसके साथ सेल्फी की युवाओं में होड़ सी मच गई। तमाम स्टेशनों के साथ सड़कों पर भी लोग सेल्फी लेते दिखे। (फोटोः जी पॉल/अमर उजाला व एजेंसी)
विज्ञापन

तस्वीरें: यकीन नहीं होता, ये वही दिल्ली मेट्रो है!

2 of 6
अगले हफ्ते से जहांगीरपुरी से हुडा सिटी सेंटर पर चलने वाली यलो लाइन के यात्रियों को भी रंग-बिरंगी मेट्रो में सफर का मौका मिलेगा। यमुना बैंक पर शनिवार सुबह 11.30 बजे यात्रियों को पहली बार विज्ञापनों के साथ रंग-बिरंगी छह कोच की मेट्रो से रूबरू होने का मौका मिला। विज्ञापन वाली रंग-बिरंगी ट्रेन में अक्षय कुमार का पोस्टर दिल्ली मेट्रो के लिए ऐतिहासिक लम्हा बना। पहली ट्रेन वैशाली रूट पर चली, हालांकि इसके बाद नोएडा सिटी सेंटर का भी रंग-बिरंगी ट्रेन ने चक्कर लगाया।
विज्ञापन

तस्वीरें: यकीन नहीं होता, ये वही दिल्ली मेट्रो है!

3 of 6
द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली/नोएडा सिटी सेंटर तक यात्रियों समेत सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए भी रंग-बिरंगी मेट्रो कौतूहल बनी रही। इन ट्रेनों में अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत विज्ञापन लगाए जा सकेंगे। डीएमआरसी ने दो विज्ञापन कंपनियों को 10 साल के लिए विज्ञापन लगाने के अधिकार दिए हैं। हालांकि डीएमआरसी विज्ञापनों पर पूरी तरह नजर रखेगी, ताकि गलत प्रकार के विज्ञापन ट्रेन में न लगाए जा सकें।

तस्वीरें: यकीन नहीं होता, ये वही दिल्ली मेट्रो है!

4 of 6
बता दें कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वैंकेया नायडू ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन में सफर के दौरान यात्रियों की डिमांड पर उक्त लाइन का किराया कम किया। साथ ही दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को किराये का अधिक बोझ न डालने का सुझाव देते हुए डीएमआरसी को विज्ञापन समेत अन्य माध्यमों से कमाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

तस्वीरें: यकीन नहीं होता, ये वही दिल्ली मेट्रो है!

5 of 6
यूं तो मेट्रो स्टेशन समेत ट्रेन के अंदर फोटो खिंचवाने की परमिशन नहीं देती है लेकिन पहली विज्ञापन वाली ट्रेन यात्रियों के बीच उतारने के दौरान यात्रियों को फोटो खिंचवाने की छूट दी गई। युवाओं में रंग-बिरंगी मेट्रो संग सेल्फी का सबसे अधिक क्रेज देखने को मिला। आकाश, निहाल का कहना था कि वे ट्रेड फेयर देखने पहुंचे थे, इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि पहली विज्ञापन वाली ट्रेन यमुना बैंक पहुंच रही है। वे मेला छोड़कर यमुना बैंक रंग-बिरंगी ट्रेन देखने पहुंच गए। क्योंकि पहली ट्रेन में पहला सेल्फी एक यादगार लम्हा है, जिसे वे सदैव अपने एफबी में रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: यकीन नहीं होता, ये वही दिल्ली मेट्रो है!

6 of 6
ट्रेन कोच पूरी तरह से विज्ञापन के लुभावने वादों संग अटे पड़े हैं, लेकिन यात्रियों को उनसे कोई परेशानी नहीं होगी। क्योंकि थ्री डी तकनीक के तहत तैयार विज्ञापन पोस्टर इस ढंग से तैयार किए गए हैं कि अंदर और बाहर के यात्री शीशे से आराम से पहले की तरह आर-पार देख सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें