फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: तोपों की सलामी के बीच इमाम के बेटे की दस्तारबंदी

विज्ञापन
1 of 12
जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी के बेटे शाबान अहमद की दस्तारबंदी (उत्तराधिकारी घोषित करना) पूरे रस्मों रिवाज के साथ हुई। शाबान जामा मस्जिद के 14वें नायब इमाम बने। दस्तारबंदी के दौरान मुगलकालीन परंपरा को अपनाते हुए तोपों से सात गोले दागकर खुशी का इजहार भी किया गया। (सभी तस्वीरें: कुमार संजय/अमर उजाला)
विज्ञापन

तस्वीरें: तोपों की सलामी के बीच इमाम के बेटे की दस्तारबंदी

2 of 12
जामा मस्जिद पर शनिवार रात दस्तारबंदी शायरी और दुआओं के बीच मगरिब की नमाज के साथ शुरू हुई और ईशा की नमाज के साथ संपन्न हुई। इस दौरान मुस्लिम समाज से जुड़े सैकड़ों धर्म गुरुओं के साथ आम लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन

तस्वीरें: तोपों की सलामी के बीच इमाम के बेटे की दस्तारबंदी

3 of 12
खास तौर पर शरीक हुए ईरान के युवा कारी सैयद अली रजा ने कुरान पढ़ी। इसके बाद दस्तारबंदी की रस्म हुई। शाबान बुखारी क्रीम रंग की शेरवानी और सफेद टोपी में पहुंचे। साथ में तारीक बुखारी, हसन बुखारी और याहया बुखारी भी मौजूद थे।

तस्वीरें: तोपों की सलामी के बीच इमाम के बेटे की दस्तारबंदी

4 of 12
दस्तारबंदी में खासतौर पर मदीना के नौ इमाम में से एक शेख अब्दुर रहमान, अजमेर शरीफ के मौलाना, मौलाना नवाबुद्दीन नक्शबंदी भी पहुंचे। अंत में शाबान बुखारी ने ईशा की नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन

तस्वीरें: तोपों की सलामी के बीच इमाम के बेटे की दस्तारबंदी

5 of 12
इस मौके पर अहमद बुखारी ने कहा कि पौने चार सौ साल से चली आ रही परंपरा को मैंने आगे बढ़ाया है। शाही इमाम अब्दुल बुखारी ने मुझे मुकर्रर किया था। मैं भी इसी परंपरा के तहत शाही इमाम बना। मैं कहां तक कामयाब रहा यह दावा नहीं करता हूं, लेकिन मुसलमानों के हक में आवाज उठाता रहा।
विज्ञापन

तस्वीरें: तोपों की सलामी के बीच इमाम के बेटे की दस्तारबंदी

6 of 12
उत्तराधिकारी बने शाबान बुखारी ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरा करने की कोशिश करूंगा। बुजुर्गों के नक्शे कदम पर चलूंगा। इमाम साहब का साया मुझ पर बराबर कायम रहे।
विज्ञापन

तस्वीरें: तोपों की सलामी के बीच इमाम के बेटे की दस्तारबंदी

7 of 12
शरीअत के उलेमा शाहिद रजा ने कहा कि ये दस्तारबंदी हिंदुस्तान की नई तारीख लिखेगी। 400 साल पुरानी इस परंपरा को नहीं तोड़ने दिया जाएगा। क्या वक्फ बोर्ड तय करेगा कि जामा मस्जिद का अगला इमाम कौन होगा। वक्फ अपनी जायदादों पर कब्जे को ही नहीं रोक पा रहा तो वह मस्जिदों में कैसे दखल कर सकता है। कहीं यह उनकी बदनियत तो नहीं है।

तस्वीरें: तोपों की सलामी के बीच इमाम के बेटे की दस्तारबंदी

8 of 12
इस मौके पर शाही इमाम के परिवार के सदस्य, मुस्लिम धर्म के कई उलेमा जिनमें मुख्य तौर पर मोहम्मद मियां, समर देहलवी, तारी उस्मान, फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुर्करम, रामपुर के अलीकुल्ला खां, हज कमेटी के डॉ. परेवज मियां, असगर अली इमाम मेंहदी सल्फी, मौलाना हबीब उर रहमान, मौलाना तारीक सल्फी, कारी मजहरी, उमेर इलियासी उप‌स्थित रहे।

तस्वीरें: तोपों की सलामी के बीच इमाम के बेटे की दस्तारबंदी

9 of 12
कांग्रेस सांसद असरार उल हक समेत, कांग्रेस नेता शोएब इकबाल, कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल, पूर्व सपा सांसद शफीक उर रहमान बर्क, आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता फिरोज अहमद बख्त समेत अन्य मौजूद थे।

तस्वीरें: तोपों की सलामी के बीच इमाम के बेटे की दस्तारबंदी

10 of 12
दस्तारबंदी कार्यक्रम में जामा मस्जिद को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। पुरानी दिल्ली की गलियों में शाही इमाम बुखारी और उनके बेटे के समर्थन और आशीर्वाद देते पोस्टर बैनर खास तौर से सजे दिखाई दिए। शनिवार की सुबह से शाही इमाम के घर पर मेहमानों की गहमागहमी दिखीं।

तस्वीरें: तोपों की सलामी के बीच इमाम के बेटे की दस्तारबंदी

11 of 12
इस दौरान जामा मस्जिद इलाके में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम थे। कार्यक्रम को देखते हुए जामा मस्जिद के आसपास से अतिक्रमण को भी हटा दिया गया था। दस्तारबंदी कार्यक्रम के बाद शाही इमाम ने इस खुशी में भोज का भी आयोजन करेंगे। विशिष्ट अतिथियों के लिए इस भोज कार्यक्रम का आयोजन 25 और 29 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के राजनेता के आने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

तस्वीरें: तोपों की सलामी के बीच इमाम के बेटे की दस्तारबंदी

12 of 12
इन तीनों कार्यक्रम के लिए शाही इमाम ने विशेष तौर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन, भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, राज्यसभा सदस्य विजय गोयल, समाजवादी पार्टी के नेता समेत कई अन्य को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें