फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पूछा ऐसा सवाल, डीएमआरसी और अमेजॉन ने दिया वायरल जवाब

Sat, 12 Jun 2021 05:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली मेट्रो: फाइल फोटो - फोटो : जी पाल
बीते एक साल जब से कोरोना का प्रकोप फैला है दिल्ली मेट्रो का संचालन कई बार रुक चुका है। देश में आई चौथी लहर के दौरान भी लगभग एक महीने तक दिल्ली मेट्रो के पहिए रुके रहे। इसी हफ्ते से राजधानी में अनलॉक की प्रक्रिया के तहत मेट्रो का संचालन दोबारा शुरू हुआ है। हालांकि अब भी लोगों को कंफ्यूजन है कि मेट्रो वीकेंड पर चेलगी या नहीं इसी के चलते एक शख्स ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) से कुछ ऐसा सवाल पूछा जो वाजिब होने के साथ ही मजाकिया भी था। लेकिन इससे भी ज्यादा मजेदार डीएमआरसी का वो जवाब था जो उसने इस शख्स को दिया। फिर क्या था सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्ट के मजे लेने शुरू कर दिए। लगे हाथ इस पोस्ट पर अमेजॉन इंडिया ने भी ट्वीट कर युवक को सलाह दे डाली जिसके बाद यूजर्स तरह तरह के मीम डालकर युवक को सलाह दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डीएमआरसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से
दरअसल एमजे नाम के यूजर ने डीएमआरसी को टैग करते हुए पूछा, 'डीएमआरसी वीकेंड पर मेट्रो चालू रहेगी या बंद? कृपया जरूर बताएं, गर्लफ्रेंड से मिलना है, नहीं मिला तो ब्रेक-अप पक्का हो जाएगा। धन्यवाद।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
डीएमआरसी का ट्वीट - फोटो : ट्विटर से
इसके जवाब में डीएमआरसी ने जो ट्वीट किया अब वो वायरल हो रहा है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म के स्टाइल में डीएमआरसी ने जवाब दिया, 'मेट्रो चालू है मेरे दोस्त। जा जी ले अपनी जिंदगी'
 
 

4 of 5
delhi metro - फोटो : पीटीआई
वहीं अमेजॉन इंडिया पीछे कहां रहने वाला था। लगे हाथ उसने भी युवक को सलाह दे डाली कि जब वो गर्लफ्रेंड से मिलने जाए तो क्या करे। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना, घर से अमेजॉन पर अपना मेट्रो कार्ड रिचार्ज करके जाना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
delhi metro - फोटो : कुमार संजय
वहीं कुछ लोगों ने युवक को उबर कैब लेने की भी सलाह दे डाली।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें