फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: ब्लू और पिंक लाइनों पर 171 दिन की रुकावट के बाद दौड़ी मेट्रो, यात्री हुए खुश

Wed, 09 Sep 2020 11:06 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली मेट्रो: पिंक और ब्लू लाइन पर 171 दिन बाद दौड़ी मेट्रो - फोटो : जी पाल
कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण 171 दिन निलंबित रहीं दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और पिंक लाइन पर सीमित सेवाएं बुधवार को बहाल कर दी गईं। इसके बाद इन लाइनों पर यात्रा करने वाले बेहद खुश हैं। पहले चरण में इन लाइनों पर ट्रेनें सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक और शाम चार बजे से रात आठ बजे तक चलेंगी। आगे देखें तस्वीरें और लोगों की राय भी जानें...

विज्ञापन

2 of 6
delhi metro - फोटो : जी पाल
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ‘ब्लू और पिंक लाइनों की सेवाएं आज बहाल हो गईं। दिल्ली मेट्रो आपको आपके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए धीरे-धीरे और व्यवस्थित तरीके से पुन: सेवा में उपलब्ध होगी।’
विज्ञापन

3 of 6
delhi metro - फोटो : जी पाल
दिल्ली मेट्रो ने संचालन के समय में कटौती के साथ सोमवार से येलो लाइन पर सेवा पहले ही बहाल कर दी थी। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण 22 मार्च से ही दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो सेवा रोक दी गई थी।

4 of 6
delhi metro - फोटो : जी पाल
रैपिड मेट्रो और येलो लाइन पर सोमवार को संयुक्त रूप से करीब 15,500 लोगों ने यात्रा की थी। वहीं, मंगलवार को करीब 17,600 लोगों ने सफर किया था।
विज्ञापन

5 of 6
delhi metro - फोटो : सुमित सिसोदिया
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश में चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं बहाल करने के लिए हाल ही में दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद डीएमआरसी ने कहा था कि वह सात से 12 सितंबर के बीच तीन चरणों में सेवाएं बहाल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
delhi metro - फोटो : सुमित सिसोदिया
डीएमआरसी ने लोगों से अत्यावश्यक होने पर ही मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें