फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल के मासूम के सामने ट्रेन की चपेट में आ गईं मां और दो बहनें, पटरी पर बैठा बिलखता रहा मासूम

Thu, 02 Jul 2020 04:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रत्यक्षदर्शी - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी दिल्ली के मंडावली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बीती रात यहां एक डेढ़ साल के मासूम के आगे उसकी मां और 2 बहनें ट्रेन से कट गईं और इन सब बातों से अनजान वो असहाय ट्रैक पर पड़ा रोता रहा। जानिए क्या है पूरी घटना और उस बच्चे का क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 5
प्रत्यक्षदर्शी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की मुस्तैदी ने मासूम की जान तो जैसे-तैसे बचा ली पर अब उसकी मां और बहनें इस दुनिया में नहीं रहीं। रोता मासूम सिर्फ अपने परिवार को ढूंढ रहा है और रह-रह कर रो रहा है। उसे ये बात भी नहीं पता कि अब उसका परिवार इस दुनिया में नहीं रहा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रत्यक्षदर्शी - फोटो : अमर उजाला
मंडावली रेलवे स्टेशन का है मामला 
यह दर्दनाक घटना मंडावली रेलवे स्टेशन की है। गुरुवार सुबह करीब 3:40 बजे कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि किसी ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रैक पर लाश पड़ी देखी है। सूचना मिलने पर आनंद विहार रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के सब-इंस्पेक्टर योगेश मौके पर पहुंचे।

4 of 5
यहीं पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
पता चला कि यहां 3 लाशों के पास एक छोटा बच्चा ट्रैक पर पड़ा रो रहा है। इसी के साथ वहां एक मोबाइल लगातार बज रहा था। आरपीएफ ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया, जबकि तीनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला की उम्र लगभग 30-35 साल है। वहीं दोनों लड़कियों की उम्र भी 6 साल से नीचे ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेल ट्रेक - फोटो : demo pic
शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के सीनियर डीएससी हरीश सिंह पपोला ने बताया कि मामला जीआरपी को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अगर थोड़ी देर और हो जाती तो ये छोटा बच्चा भी किसी ट्रेन से कट जाता। महिला के मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें