फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहते थे 21 किलो सोना पहनने वाले गोल्डन बाबा, झलक पाने को लगता था लोगों का हुजूम

Thu, 02 Jul 2020 10:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी प्रभात पांडेय, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
1 of 5
golden baba with policeman
इंदिरापुरम के वैभवखंड के जीसी ग्रांड सोसायटी निवासी गोल्डन बाबा 21 किलो सोना पहने हुए कांवड़ यात्रा में आकर्षण का केंद्र बने रहते थे। कांवड़ यात्रा में जल ले जाने और वहां से लौटने के दौरान उन्हें एक झलक देखने के लिए सड़कों पर लोगों का हुजूम लग जाता था। वह 2019 में 26वीं कांवड़ हरिद्वार से लेकर लौटे थे।
विज्ञापन

2 of 5
गोल्डन बाबा
कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा में गोल्डन बाबा का काफिला निकलता था। वह हर बार सावन में हरिद्वार से दिल्ली कांवड़ लेकर जाते थे। गाजियाबाद निवासी होने के चलते वह यहां कुछ देर के लिए रुकते भी थे।

विज्ञापन

3 of 5
golden baba - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल गर्दन में दिक्कत के चलते डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने कम सोना पहनकर कांवड़ यात्रा की थी। यात्रा के दौरान वह जरूरतमंदों की मदद भी करते थे। लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्सुक रहते थे। बाबा भी बड़े शौक से अपना काफिला रोककर लोगों के गले में चेन डालकर आशीर्वाद देते और आगे बढ़ जाते थे। मगर इस बार बीमारी के चलते सावन से पूर्व ही उन्होंने संसार को अलविदा कह दिया।

4 of 5
बच्चों के साथ फोटो खिंचवाते गोल्डन बाबा - फोटो : amarujala
बाबा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर शातिरों ने की थी ठगी
फरवरी, 2020 में गोल्डन बाबा की फोटो और उनके नाम से हरियाणा के सोनीपत निवासी शातिर युवक ने फेसबुक आईडी बना ली थी। इसके बाद उसने बाबा के नाम से परिचितों व श्रद्धालुओं को मैसेज भेजकर सट्टे का नंबर देने के नाम पर रुपये ठगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Golden Baba
इंदिरापुरम पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को सोनीपत से गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया था। बाबा ने इंदिरापुरम थाने पहुंचकर पुलिस की कार्रवाई को सराहा भी था। इस दौरान उन्होंने करीब छह किलो सोना ही धारण किया हुआ था। तब उन्होंने बताया था कि बीमारी के चलते डाक्टर ने कम सोना पहनने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें