आईआईटी दिल्ली के पास स्थित आईआईटी फ्लाईओवर के पास बीती रात एक रेत से भरा डंपर कार पर पलट गया जिससे भयानक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार डंपर कार पर कुछ इस तरह गिरा कि उसका कचूमर ही निकल गिया और उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी रेत से ही ढक गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रास्ता साफ कराया। हादसे की तस्वीर।