हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस में दलित छात्र की आत्महत्या मामले में जेएनयू छात्रसंघ समेत विभिन्न छात्र संगठनों ने मंगलवार को भी दूसरे दिन विरोध जारी रखा। एमएचआरडी से लेकर जंतर-मंतर तक दिनभर प्रदर्शन चलते रहे।
विज्ञापन
छात्र आत्महत्या मामले में विरोध जारी, ईरानी के इस्तीफे की मांग
2 of 6
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय व कुलपति अप्पा राव के इस्तीफे के अलावा मामले में एससी/ एसटी अट्रासिटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग रखी है।
विज्ञापन
छात्र आत्महत्या मामले में विरोध जारी, ईरानी के इस्तीफे की मांग
3 of 6
हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर रोहित वेमुला की आत्महत्या का मामला अब राजनीतिक हो रहा है। वामपंथी संगठनों से जुड़े छात्र संगठनों ने जंतर-मंतर और कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने एमएचआरडी के बाहर विरोध जताया।
छात्र आत्महत्या मामले में विरोध जारी, ईरानी के इस्तीफे की मांग
4 of 6
पांच रायसीना (एनएसयूआई मुख्यालय) से मंगलवार दुपहर करीब पौने तीन बजे सैकड़ों की तादाद में एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष रोजी जॉन की अध्यक्षता में प्रदर्शनकारी एमएचआरडी के बाहर विरोध जताने निकले थे।
विज्ञापन
छात्र आत्महत्या मामले में विरोध जारी, ईरानी के इस्तीफे की मांग
5 of 6
शास्त्री भवन से करीब दो सौ मीटर पहले ही पुलिस ने बेरिकेट लगाकार प्रदर्शनकारियों को रोक लिया, हालांकि करीब दस या बारह प्रदर्शनकारी शास्त्री भवन के गेट तक पहुंचने में कामयाब हो गए। प्रदर्शनकारियों ने स्मृति ईरानी के विरोध में नारे लगाते हुए इस्तीफे की मांग की।
छात्र आत्महत्या मामले में विरोध जारी, ईरानी के इस्तीफे की मांग
6 of 6
वहीं, जंतर-मंतर पर जेएनयू छात्रसंघ की कॉल पर छात्र विरोध दर्ज करवाने पहुंचे थे। जेएनयू छात्रसंघ की उपाध्यक्ष शेहला राशिद की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए स्मृति ईरानी, बंडारू दत्तात्रेय व कुलपति अप्पा राव के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारी एमएचआरडी के बाहर विरोध जताना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने पार्लियामेंट स्ट्रीट से पहले ही बेरिकेट लगाकर रोक लिया।