दिल्ली के इस वकील ने अपनी गर्भवती जज पत्नी को दी दर्दनाक मौत, अब खुला उसके कातिल बनने का राज
Thu, 20 Oct 2016 06:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
सार
दिल्ली के इस वकील ने अपनी गर्भवती जज पत्नी को दी दर्दनाक मौत, अब खुला उसके कातिल बनने का राज
दिल्ली के इस वकील ने जज पत्नी को क्यों दी दर्दनाक मौत, अब खुला उसका सच
किसने सोचा था कि इस खूबसूरत शुरूआत का अंत इतना दर्दनाक होगा। पति अभिषेक से प्रतिभा को इतना प्यार था कि हर कोई इनके प्यार की मिसाल देता था। (ये भी पढ़ें: हुस्न के जाल में फंसे गैंगस्टर की मौत के बाद अब ये शहर बन रहा अंडरवर्ल्ड का नया ठिकाना)
विज्ञापन
2 of 26
judge pratibha gautam
- फोटो : अमर उजाला
9 अक्टूबर को सरकारी आवास पर प्रतिभा का शव मिला। बेहद दर्दनाक तरीके से उनकी हत्या की गई थी। दोनों हाथों की नसें कटी थीं। शरीर पर कई चोट के निशान थे। आगे पढ़िए आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने इस खूबसूरत रिश्ते का इतना दर्दनाक अंत कर दिया...
विज्ञापन
3 of 26
judge pratibha gautam
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ विश्वविद्यालय से इंटीग्रेटेड एलएलबी (पांच वर्षीय) करने के बाद प्रतिभा सिंह गौतम ने दिल्ली यूनीवर्सिटी से एलएलएम किया।
4 of 26
judge pratibha gautam
- फोटो : अमर उजाला
पढ़ाई के बाद उन्होंने नई दिल्ली से पीसीएस(जे) की तैयारी की यहीं पर उनकी मुलाकात मनु अभिषेक से हुई जो बाद में दोस्ती, प्यार और फिर शादी में बदल गई। 2013 में प्रतिभा का चयन यूपी पीसीएस(जे) में हुआ और ट्रेनिंग के बाद 2015 में तैनाती मिली।
विज्ञापन
5 of 26
judge pratibha gautam
- फोटो : अमर उजाला
दोनों परिवारों को उनके संबंधों की जानकारी थी लेकिन प्रतिभा का परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था। कानपुर देहात की जज प्रतिभा गौतम हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
6 of 26
judge pratibha gautam
दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी की। अभिषेक और प्रतिभा दोनों के परिजनों को शादी की जानकारी नहीं थी। फेसबुक पर दोनों की शादी की तस्वीरें अभिषेक के परिजनों को मालूम हुआ तो वहीं प्रतिभा के पिता के मुताबिक 7 फरवरी को प्रतिभा उरई आई तब भी उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
7 of 26
judge pratibha gautam
- फोटो : अमर उजाला
उस दिन भी पिता ने एक आईपीएस से रिश्ता चलाने की बात प्रतिभा से कही लेकिन उसने अनसुना कर दिया। प्रतिभा के पिता ने आरोप लगाया कि उनको कोर्ट से शादी के लिए कोई नोटिस नहीं मिली थी।
8 of 26
प्रतिभा गाैतम
फर्जी अभिभावक खड़ा कर कोर्ट मैरिज की गई थी। प्रतिभा के पिता ने बताया कि 7 अक्तूबर शुक्रवार को उनकी पत्नी ने बेटी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन दामाद ने बेटी से मिलने नहीं दिया।
9 of 26
judge pratibha gautam
- फोटो : अमर उजाला
9 अक्टूबर को हुई इस हत्या के बाद अब केस में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रतिभा का पति मनु अभिषेक उससे ऊब चुका था और दूसरी शादी के लिये नये हमसफर की तलाश कर रहा था।
10 of 26
judge pratibha gautam
- फोटो : अमर उजाला
अभिषेक को जैसे ही प्रतिभा के प्रेग्नेंट होने का पता चला तो उसके नाजो-अंदाज बिल्कुल बदल गये।
11 of 26
judge pratibha gautam
- फोटो : अमर उजाला
मई 2015 में simplymarry.com में बने अपने प्रोफाइल को 28 जुलाई 2016 को अपडेट करते हुए उसने खुद को कुंवारा दिखाया।
12 of 26
judge pratibha gautam
- फोटो : अमर उजाला
केवल यही नहीं सिंपली मैरी डॉट कॉम में उसने खुद को वकील दिखाते हुए मनु अभिषेक राजन के नाम से SMM2505182 और SMM2343080 दो लॉगिन आईडी भी बना रखे थे।
13 of 26
judge pratibha gautam
- फोटो : अमर उजाला
simplymarry.com में बने अपने अकाउंट में मनु अभिषेक ने खुद को अनमैरिड दिखाने के साथ-साथ वकील और खेलप्रेमी भी बताया।
14 of 26
judge pratibha gautam
- फोटो : अमर उजाला
उसने अपनी सालाना आमदनी 4-5 लाख रुपये लिख रखी है।
15 of 26
judge pratibha gautam
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा अपने बारे में उसने लिखा गया है कि वकील मनु अभिषेक राजन बेहद ही सरल और प्यारे शख्स हैं, अपने परिवार को बहुत प्यार करते हैं और अपने लिए एक पारिवारिक लड़की की तलाश में हैं।
16 of 26
judge pratibha gautam
- फोटो : अमर उजाला
ये नया खुलासा होने से एक बात तो खुलकर सामने आ गई है कि मनु ने प्रतिभा को मारने के लिए अपने दिमाग में खुराफात 28 जुलाई 2016 से ही शुरू कर दी थी।
17 of 26
judge pratibha gautam
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी आवास पर प्रतिभा की लाश मिलने के कुछ घंटों बाद मनु अभिषेक राजन ने नाटक करके मीडिया और पुलिस को गुमराह किया था।
18 of 26
judge pratibha gautam
- फोटो : अमर उजाला
मनु ने उस दिन बातचीत के दौरान बताया कि बीते शुक्रवार को पूरे दिन प्रतिभा रोती रही। उसने दिनभर खाना तक नहीं खाया था।
19 of 26
judge pratibha gautam
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को वो दिल्ली आई थी, लेकिन वहांं हमारी उससे कुछ अनबन हो गई।
20 of 26
प्रतिभा के राेते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
तो वो वहांं से प्राइवेट टैक्सी लेकर कानपुर आ गई। मैंने उसके मोबाइल पर काफी संपर्क किया, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था।
21 of 26
judge pratibha gautam
- फोटो : अमर उजाला
किसी अनहोनी की आशंका से मैं रात दस बजे दिल्ली से कानपुर के लिए बाया रोड निकल पड़ा।
22 of 26
judge pratibha gautam
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब छह बजे यहांं घर पर आया तो प्रतिभा यहांं पहुंंच चुकी थी।
23 of 26
judge pratibha gautam
- फोटो : अमर उजाला
दरवाजा खुलवाने के लिए हमने कईबार दरवाजा खटखटाया जब दरवाजा नहीं खुला तो तोड़ दिया।
24 of 26
judge pratibha gautam
- फोटो : अमर उजाला
अंदर कमरे में जाकर देखा तो प्रतिभा पंखे से झूल रही थी, दुपट्टे का एक सिरा पंखे से बंधा था और दूसरा सिरा उसके गर्दन में कसा हुआ था।