अंसार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस डोजियर के मुताबिक जहांगीरपुरी की झुग्गी में जन्मा था अंसार
पुलिस ने कथित मुख्य आरोपी अंसार का आपराधिक रिकॉर्ड निकाला है। पुलिस डोजियर के मुताबिक अंसार का जन्म जहांगीरपुरी की झुग्गी बस्ती में ही 1980 में हुआ था। उसकी पत्नी का नाम शकीना है और बेटे का नाम सोहेल है। वहीं अंसार के भाई का नाम अल्फा है। पुलिस के मुताबिक अंसार का जीजा मेवात के नूंह में रहता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अंसार पेशे से कबाड़ी है। वह चौथी कक्षा तक पढ़ा है।