दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के करोलबाग एरिया के रिज रोड़ से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए आतंकी मो. मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ ने पूछताछ में अहम खुलासा किया है। वह आईएस में अपनी उपस्थिति ठीक से दर्ज कराना चाहता था। इसके लिए उसने तबाही का मंजर फैलाने के लिए देश की राजधानी दिल्ली को चुना था।
विज्ञापन
2 of 5
गिरफ्तार आतंकी अबु युसूफ
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, वह अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहता था। आईएस की रणनीति भी शुरू से यही रही है। दूसरी तरफ अबू यूसुफ तबाही फैलाने के लिए जिस बाइक का इस्तेमाल करना चाहता था उस बाइक को बहुत ही सोच-समझ कर वारदात के लिए चुना था।
विज्ञापन
3 of 5
Abu yusuf
- फोटो : ANI
स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि अबू यूसुफ को पाकिस्तान निवासी इंडिया के आईएस हैंडलर ने निर्देश दिए थे कि वह दिल्ली में ही बम धमाके करें, ताकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आईएस का नाम हो और आईएस में उसकी उपस्थिति ठीक से दर्ज हो सके। उसे कहा गया था कि वह दिल्ली में तबाही का मंजर फैलाने में कामयाब हो गया तो उसे बाद में बड़े टास्क दिए जाएंगे।
4 of 5
isis terrorist Abu Yusuf
- फोटो : अमर उजाला
आईएस ने फ्रांस की राजधानी पेरिस और बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भी इसी तरह बम धमाका करवाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। अबू यूसुफ किसी भी कीमत पर दिल्ली में बम धमाका करना चाहता था। स्पेशल सेल के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि अबू यूसुफ बलरामपुर स्थित अपने गांव से सीधा बस से लखनऊ गया। ये लखनऊ में न तो रूका और न ही किसी से मिला। इसके बाद वो लखनऊ से बस द्वारा दिल्ली आ गया।
इसके किसी साथी ने इसे बाइक दिल्ली में दी। बाइक चोरी की है और उसके इंजन व चैसिस नंबर मिटे हुए हैं। दोनों नंबर इस तरह मिटा रखे हैं कि एक भी अक्षर नहीं दिख रहा है। पुलिस ये पता कर रही है कि बाइक कहां से चोरी हुई है। दूसरी तरफ आतंकी ने पूछताछ में ये भी बताया कि उसने पटाखे बेचने वाले मोबिन से पटाखे खरीदकर ही विस्फोटक एकत्रित किया था।