जिलाधिकारी सुहास एलवाई
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि प्रताप, उसके पिता और बच्चों के साथ मारपीट भी की गई। जब मारपीट की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने प्रशासन के पास भेज दिया। प्रशासन ने पुलिस का मामला बता दिया। परेशान होकर पीड़ित प्रताप सोमवार को अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों और बुजुर्ग पिता के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा। वहां कोई सुनवाई नहीं होने पर वह परिवार के साथ डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया और रो-रोकर अपनी पीड़ा बताने लगा। यह देखकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।