फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस आतंकी: एक और नया खुलासा, डेढ साल से एयरगन से शूटिंग की प्रेक्टिस कर रहा था अबू यूसुफ

Tue, 25 Aug 2020 08:18 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
isis terrorist abu yusuf - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
दिल्ली के करोलबाग इलाके के रिज रोड से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए आईएस आतंक मो. मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ ने पूछताछ में जो खुलासे किए हैं वह सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर देने वाले हैं। दिल्ली में बम धमाका कर तबाही मचाने के बाद आतंकी किसी नेता की टॉरगेट किलिंग करता। 
 
विज्ञापन

2 of 6
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
राममंदिर, धारा 370 व सीएए के विरोध में भाजपा व आरएसएस के नेता पहले ही पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई व आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं। आतंकी टॉरगेट किलिंग के लिए शूटिंग की प्रेक्टिस कर रहा था। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार आतंकी पूछताछ में बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अबू यूसुफ ने अपने भतीजे की एयरगन ले रखी थी। वह उस एयरगन से शूटिंग की प्रेक्टिस पिछले डेढ़ वर्ष से कर रहा था। उसके बलरामपुर, यूपी स्थित घर से लोहे की काफी बॉल बेयरिंग और लकड़ी के खांचे वाला बॉक्स मिला है। वह बॉक्स में बनाए गए गए खाचों में गोली मारकर शूटिंग की प्रेक्टिस कर रहा था। 
 

4 of 6
गिरफ्तार आतंकी अबु युसूफ - फोटो : अमर उजाला
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार अबू यूफुस ने खुलासा किया है कि आईएस के पाकिस्तानी निवासी इंडिया के हैंडलर के निर्देश पर शूटिंग की प्रेक्टिस कर रहा था। पुलिस ने इसके भतीजे से पूछताछ की है। उसने पूछताछ में माना है कि चाचा उसकी एयरगन लेकर गोली चलाने की प्रेक्टिस करते थे।
 
विज्ञापन

5 of 6
Abu yusuf - फोटो : ANI
स्पेशल सेल के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी आईएस के दक्षिण भारत में मौजूद कुछ आतंकी व स्लीपर सेल के संपर्क में था। दक्षिण भारत में आईएस के एक से दो आतंकी ऐसे हैं जिनके संपर्क में अबू यूसुफ ज्यादा रहता है। पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि दक्षिण भारत में मौजूद आईएस का एक आतंकी इसे काफी निर्देश देता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आतंकी यूसुफ के घर से बरामद विस्फोटक व अन्य सामान - फोटो : एएनआई
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अबू यूसुफ कभी दक्षिण भारत गया है या नहीं। क्या ये आईएस के हैंडलर के कहने पर दक्षिण भारत में मौजूद आईएस आतंकियों के संपर्क में आया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो आतंकी जेहाद के नाम पर जान देने पर उतारू है उससे पूछताछ कर पूरी साजिश को सामने लाने पर समय लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें