नए साल के जश्न में डूबे दिल्ली वाले
- फोटो : अमर उजाला
बुकिंग वालों को ही रेस्टोंरेंट में दिया गया प्रवेश...
कनॉट प्लेस में केवल उन्हीं वाहनों को प्रवेश दिया गया था, जिनके पास होटल, रेस्तरां, बार आदि की बुकिंग थी। पुलिस की ओर से कनाट प्लेस के प्रमुख मार्गो पर बैरिकेड लगाए गए। यहां पर आठ बजे से पहले लोगों का आने का सिलसिला शुरू हुआ। जो देर रात तक रहा। आठ बजे के बाद पुलिस ने बैरिकेड लगा कर रास्ते को रोक दिया। इसके बाद लोग पैदल ही अपने गतंव्य तक पहुंचे। युवा अपने दोस्तों के साथ इंडिया गेट, ग्रेटर कैलाश समेत कई महत्वपूर्ण जगहों पर मौज मस्ती करते हुए दिखे। वहीं उम्रदराज लोग धार्मिक स्थल पर नए वर्ष के अगाज पर प्रार्थना की।