Delhi NCR Rain
- फोटो : अमर उजाला
बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया, जिससे शहरवासियों को ठंड का अधिक अहसास होने लगा है। बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी हो गईं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड का ये दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है, और शहरवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, तापमान में गिरावट के चलते लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलने लगे हैं। स्थानीय प्रशासन ने ट्रैफिक की स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।