फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैंसी की सहेलियां न होतीं तो कभी न खुलता उसकी मौत का राज, ससुराल वालों ने तो घुमा दिया था मामला

Thu, 28 Nov 2019 06:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
delhi husband killed wife - फोटो : नैंसी के फेसबुक पेज से
नई दिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र की रहने वाली नवविवाहिता नैंसी (21) का शव गली सड़ी हालत में पानीपत में रिफाइनरी के पास झाड़ियों में मिला। 11 नवंबर से लापता नैंसी की बायीं कनपटी पर गोली मारी गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप पति, उसके ममेरे भाई और दोस्त पर लगाया है। नैंसी शर्मा की दो सहेलियों ने इस केस में बहुत मदद की है। उनका योगदान तो इतना रहा है कि ये भी कह सकते हैं कि अगर वो न होतीं तो शायद ये मामला लंबे समय तक अनसुलझा रह जाता। नैंसी शर्मा की दो सहेलियां प्रियांजलि और सरानिया है। जानिए उन्होंने कैसे की इस केस को सुलझाने में मदद और देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 8
delhi husband killed wife - फोटो : नैंसी के फेसबुक पेज से
12 नवंबर को प्रियांजलि ने नैंसी शर्मा को फोन किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। 13 नवंबर को प्रियांजलि नैंसी के घर गई। यहां पर घर में सिर्फ नैंसी के ससुर अश्वनी चोपड़ा मिले। उन्होंने कहा कि नैंसी पति के साथ घूमने के लिए फ्रांस गई है। 15 नवंबर को प्रियांजलि ने नैंसी की मां रोशनी शर्मा से फोन पर बात की तो उसने बताया कि वो घूमने के लिए हरिद्वार गए हैं।
विज्ञापन

3 of 8
delhi husband killed wife - फोटो : नैंसी के फेसबुक पेज से
साहिल का फोन बंद है। उसने दूसरे नंबर से उसके पास फोन किया था। प्रियांजलि से दूसरा नंबर मांगा तो साहिल की मां ने उपलब्ध होने से मना कर दिया। इसके बाद 22 नवंबर को प्रियांजलि व सरानिया ने नैंसी की मां को फोन कर बताया कि नैंसी काफी दिनों से घर पर नहीं है। उसके सास ससुर भी अलग अलग बातें बता रहे हैं। ये बातें सुनते ही उसके परिजन नैंसी के घर गए। यहां पर ना शाहिल मिला और ना ही नैंसी।

इसके बाद परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद 23 नवंबर को उन्होंने जनकपुरी पुलिस थाना में नैंसी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत देने के बाद साहिल पुलिस के सामने आया और कहा कि 11 नवंबर को नई दिल्ली में पश्चिमी विहार फ्लाईओवर के पास नैंसी को छोड़ दिया था। उनका आपस में झगड़ा हो गया था। 

4 of 8
delhi husband killed wife - फोटो : अमर उजाला

बार-बार दहेज मांगते थे, कई बार पैसे दिए

मृतका नैंसी के पिता संजय शर्मा ने बताया कि साहिल ड्रग्स का आदी था। पूरा दिन ड्रग्स लेता था। अपनी ड्रग्स की इच्छा पूरी करने के लिए नैंसी के साथ मारपीट करता था और उसे घर से पैसे लाने के लिए बोलता था। उन्होंने कई बार पैसे दिए। इसके बाद भी लगातार नैंसी के साथ मारपीट होती थी। आरोप है कि दहेज ना देने के कारण नैंसी की हत्या की गई है।
विज्ञापन

5 of 8
delhi husband killed wife - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में ही की हत्या, फिर ऑडी कार में शव लेकर आए

बताया जा रहा है कि 11 नवंबर की रात साढ़े 10 या 11 बजे के बीच दिल्ली में ही नैंसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फिर इसके शव का सफेद रंग की ऑडी कार में पानीपत लेकर आए और पेप्सी पुल से गुजरते हुए रिफाइनरी की ओर गए और शव को वहां झाड़ियों में फेंक दिया गया। कार की फुटेज टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी आई है।
विज्ञापन

6 of 8
delhi husband killed wife - फोटो : अमर उजाला

अगर दो दिन बात ना हो तो समझ जाना मैं मर गई

नैंसी के चचेरे भाई जतिन शर्मा ने बताया कि नैंसी शादी के बाद से ही काफी दुखी थी। उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। 9 नवंबर को उसके साथ मारपीट की गई। उसने उसे और मां को फोन करके बताया कि वो बहुत दुखी हैं। ये लोग उसे मार देंगे। अगर मेरी आप लोगों से दो दिन बात ना हो तो समझ जाना मुझे मार दिया गया है।
विज्ञापन

7 of 8
delhi husband killed wife - फोटो : अमर उजाला

सहेलियों ने मामले को खंगाला, तब हुआ खुलासा

आरोपी साहिल ने नैंसी के घर वालों से बातचीत करना बिल्कुल बंद कर दिया था। उसके सहेली प्रियांजलि, सरनिया और सोनाक्षी ही उनके संपर्क में रहती थीं। साहिल के परिजनों ने इन तीनों को ही अलग अलग बातें कहकर गुमराह किया। एक बार कहा गया कि वो दोनों फ्रांस गए हैं। दूसरी बार कहा गया कि वो हरिद्वार गए हैं। तीसरी बार उन्हें कहा गया कि वो घर से 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। इसके बाद सहेलियों ने मामले को अपने स्तर पर खंगाला और उसके परिजनों को इसकी सूचना देकर सारी बातें बताई। तब जाकर पुलिस अंजाम तक पहुंच सकी।
विज्ञापन

8 of 8
delhi husband killed wife - फोटो : अमर उजाला

तीनों आरोपियों की लोकेशन मिली रिफाइनरी के पास

गत 25 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने शाहिल, शुभम व उसके एक दोस्त के मोबाइल नंबर की लोकेशन खंगाली तीनों की लोकेशन पानीपत रिफाइनरी के पास मिली। पुलिस ने तीनों को थाने बुलाकर सख्ती से पूछताछ की और तीनों ने कबूल किया कि वो नैंसी के शव को रिफाइनरी के पास लेकर गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें