फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोल बाग होटल अग्निकांड: दर्द के मंजर के साथ सेल्फी लेने में जुटे रहे लोग, वीडियो पूरे देश में वायरल

Wed, 13 Feb 2019 12:28 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
होटल से कूदते लोग - फोटो : अमर उजाला
एक ओर दिल्ली के करोल बाग स्थित अर्पित पैलेस होटल पर दर्द का मंजर साफ दिखाई दे रहा था। सुबह होते ही इलाके में सायरनों की आवाज और आसमान में उड़ते धुएं ने जहां लोगों का हुजूम ला दिया। वहीं इन लोगों में होटल के साथ सेल्फी लेने की अजीब होड़ भी देखने को मिली। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
स्थिति यह थी कि दोपहर को जब होटल में दोबारा आग लगी तो अपनी सुरक्षा का ध्यान रखे बगैर ये लोग स्पॉट सेल्फी लेने के चक्कर में लगे रहे। इसके कारण पुलिस के जवानों को भी सेल्फी के इस हुजूम को रोक पाना मुश्किल हो रहा था। 
 
विज्ञापन

3 of 6
होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
वहीं मंगलवार तड़के जब होटल में आग लगी तो उस दौरान कुछ कैट्स एंबुलेंस कर्मचारियों ने घटना की लाइव वीडियो अपने फोन से बनाई थीं। यही वीडियो पहले मीडिया और फिर धीरे धीरे तमाम टीवी चैनलों की सुर्खियां बन गईं। 

4 of 6
होटल में जांच कर
कुछ ही देर में ट्विटर पर साझा इन वीडियो को लोगों ने शेयर करना शुरू किया। तमाम राजनेताओं ने इन वीडियो को शेयर करते हुए दुख भी व्यक्त किया। इतना ही नहीं न्यूयॉर्क टाइम्स जैसे अंतर्राष्ट्रीय मीडिया संगठनों की ओर से भी इन वीडियो के मालिकाना हक को लेकर ट्वीट भी किए गए। 
 
विज्ञापन

5 of 6
होटल अर्पित - फोटो : अमर उजाला
इन्हीं वीडियो को उन्होंने अपने पेज पर साझा किया। इनसब के बीच गूगल सर्च इंजन पर मंगलवार को आगजनी की इस घटना में मारे गए सहायक आयुक्त सुरेश कुमार ट्रेंड में सबसे ऊपर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शव को ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
गूगल पर हैशटैग आईआरएस सुरेश कुमार को सबसे ज्यादा लोगों ने सर्च किया और उनके बारे में जानकारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की। गूगल के अनुसार दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक सुरेश कुमार के बारे में लोगों ने तलाश की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें