फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल सरकार की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना के लिए पंजीकरण शुरू, यहां पढ़ें आवेदन से जुड़ी हर जानकारी

Wed, 05 Dec 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
mukhya mantri tirath yatra scheme - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के लिए पंजीकरण का काम बुधवार से शुरू हो गया। दिल्ली सरकार की इस योजना की शुरुआत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की। इस मौके पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि, जो समाज अपने बड़े बुजुर्गों का आदर-सम्मान नहीं करता, वो कभी आगे नहीं बढ़ सकता।

वो आगे बोले, आज मैं अपने सभी बड़े बुजुर्गों से कहना चाहता हूं कि हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं। बस एक रिक्वेस्ट है, आप अपने साथ-साथ हमारे लिए भी दुआ करें। आप सभी बड़े-बुजुर्ग हमारे लिए प्रार्थना करें कि हम दिल्ली के लोगों के लिए और काम कर सकें, अच्छी शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं दे सकें। आगे पढ़ें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया... 
विज्ञापन

2 of 5
mukhya mantri tirath yatra scheme - फोटो : ट्विटर
पहले आओ पहले पाओ के आधार पर वरिष्ठ नागरिकों का चयन इस यात्रा के लिए किया जाएगा। पहले जत्थे में तीर्थ यात्रा के लिए 1000 लोगों को शामिल किया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य होगा। इस योजना का लाभ 60 साल से अधिक उम्र वालों को ही मिलेगा। सरकार ऑनलाइन पंजीकरण वेबसाइट पर स्वीकृत करेगी।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में अप्लाई करने के लिए link : http://eDistrict.delhigovt.nic.in , 24*7 कर सकते हैं अप्लाई।
विज्ञापन

3 of 5
mukhya mantri tirath yatra scheme - फोटो : ट्विटर
ऑनलाइन पंजीकरण के अलावा इस योजना का लाभ लेने के लिए जिले में बने ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्र और विधायक के कार्यालय में जाकर पंजीकरण करा सकेंगे। एक साल में अधिकतम 77 हजार वरिष्ठ इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। हर विधानसभा से 1100 लोगों का चयन किया जाएगा।

4 of 5
mukhya mantri tirath yatra scheme - फोटो : ट्विटर
आईआरसीटीसी के साथ दिल्ली सरकार ने समझौता किया है। ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। 15 कोच वाली सामान्य श्रेणी में ही यात्रा कराई जाएगी। यात्रियों के साथ डॉक्टरों की टीम, पैरामेडिकल स्टाफ भी होगा। 70 साल से अधिक के लोगों को एक सहयोगी साथ ले जाने की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mukhya mantri tirath yatra scheme - फोटो : ट्विटर
सरकार ने तय किए 5 रूट

जानकारी के अनुसार सरकार ने तीर्थ यात्रा के लिए पांच रूट तय किए है। वैष्णो देवी दर्शन के लिए पांच दिनों का ट्रिप होगा। इसी तरह मथुरा-वृंदावन-आगरा-फतेहपुर सीकरी, हरिद्वार-ऋषिकेस-नीलकंठ और पुष्कर-अजमेर के तीन अलग-अलग ट्रिप 4-4 दिनों के लिए होंगे। इसके अलावा अमृतसर, वाघा बार्डर, आनंदपुर साहिब का ट्रिप भी पांच दिन का होगा। प्रति व्यक्ति करीब 8500 रुपये का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें