फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पहली बार हुई 2015 की ये पांच नयी बातें

Mon, 28 Dec 2015 06:57 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
यूं तो देश और दुनिया के किसी भी हिस्से में अगर कुछ नया होता है तो वह लोगों के दिल और दिमाग या नजरों तक पहुंच ही जाता है। लेकिन बात अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हो, तो घटना या मुद्दा दिल और दिमाग के साथ जुबां पर होता है। साल 2015 में भी दिल्ली में ऐसी कई बातें हुई जो गली और चौराहों पर चर्चाओं का हिस्सा बनी और जमकर सुर्खियां बटोरी। इन घटनाओं में अहम बात यह रही कि ये दिल्ली में पहली बार देखने को मिली, तो आइए जानते हैं कि आखिर क्या हैं दिल्ली में पहली बार हुई ये नई बातें।
विज्ञापन

दिल्ली में पहली बार हुई 2015 की ये पांच नयी बातें

2 of 12
दिल्ली में पहली बार यमुना महाआरती हुई-
बनारस और हरिद्वार में रोज शाम को होने वाली गंगा की महाआरती सबने देखी और सुनी थी। लेकिन इस बार दिल्ली में यमुना आरती की शुरूआत हुई। 13 नवंबर को यमुनाघाट पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और जल व पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा दिल्ली में पहली यमुना आरती के साक्षी बन इस आरती को बनारस से आए महंतो ने सफल बनाया।
विज्ञापन

दिल्ली में पहली बार हुई 2015 की ये पांच नयी बातें

3 of 12
दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास गीता घाट पर सम्पंन्न हुई आरती बनारस से बुलाए गए 108 पंडितों ने कराई। आरती के दौरान सैकड़ों लोगों के नदी में परछाईं बनने का बड़ा ही विहंगम दृश्य देखने को मिला। नदी के किनारे बनाई यमुना की मूर्ति-कार्यक्रम स्थल के नजदीक रेत से यमुना की बड़ी मूर्ति बनाई गई थी। इस पर क्लीन यमुना अभियान लिखा गया था। खास बात यह रही कि यमुना की मूर्ति खास तौर से उड़ीसा से बुलाए गए कलाकारों ने तैयार की थी।

दिल्ली में पहली बार हुई 2015 की ये पांच नयी बातें

4 of 12
दिल्ली में पहला कार फ्री डे-
राष्ट्रीय राजधानी को प्रदूषण मुक्त करने के‌ लिए 22 अक्टूबर को पहली बार दिल्ली में कार फ्री डे का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लाल किले से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई और अपने मंत्रियों के साथ साइकिल दौड़ाई। केजरीवाल ने इस मौके पर दिल्लीवालों से कहा कि राजधानी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हमें साइकिल का इस्तेमाल बढ़ाना होगा। यह तभी संभव होगा जब हम दिल्ली की सड़कों को गाड़ियों से मुक्त करा सकें।
विज्ञापन

दिल्ली में पहली बार हुई 2015 की ये पांच नयी बातें

5 of 12
इस दौरान कार फ्री डे पर दोपहर 12 बजे तक लाल किले से इंडिया गेट तक की सड़कों को वाहनों से मुक्त रखने का फैसला किया गया था। आम लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए रूटीन बसों के अलावा अतिरिक्त बसें चलाई गई। ऑटो यूनियन ने फ्री राइड की सुविधा दी। इसके अलावा रजिस्टर्ड ई-रिक्शा चालकों को भी बुलाया गया। कार फ्री डे पूरी दिल्ली में अब अलग-अलग रूट पर प्रत्येक माह की 22 तारीख को मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली में पहली बार हुई 2015 की ये पांच नयी बातें

6 of 12
बहुप्रतिक्षित जनलोकपाल बिल पास हुआ-  
आखिरकार लम्बे इंतजार के बाद बहुप्रतिक्षित जनलोकपाल बिल दिल्ली विधानसभा में पेश किया गया। विधानसभा ने 4 दिसंबर को जनलोकपाल बिल पर मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस विधेयक को भ्रष्टाचार को खत्म करने वाला करार दिया। सरकार के मुताबिक बिल में वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे के सुझावों को तरजीह दी गई है। गौरतलब है कि दिल्ली में जनलोकपाल आदोंलन के बाद ही आम आदमी पार्टी
अस्तित्व में आई थी।
विज्ञापन

दिल्ली में पहली बार हुई 2015 की ये पांच नयी बातें

7 of 12
इस बिल के ड्राफ्ट के मुताबिक अब लोकपाल के सेलेक्शन पैनल में 7 मेंबर होंगे। मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, नेता विपक्ष, हाईकोर्ट के न्यायधिश लोकपाल का चुनाव करेंगे। लोकायुक्त को हटाने के लिए सदन में 2/3 सदस्यों के मत से पहले हाईकोर्ट की जांच और सुझाव लिया जाएगा। लेकिन इस पर आखिरी फैसला सदन में ही लिया जाएगा। सदन में केजरीवाल ने केंद्र को बिल लटकाने पर चेतावनी भी दी।

दिल्ली में पहली बार हुई 2015 की ये पांच नयी बातें

8 of 12
हालांकि बिल सदन में पास तो जरूर हुआ लेकिन प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव ने बिल पर आपत्ति जताई। जहां भाजपा ने इसे जनता के साथ धोखा कहा वहीं प्रशांत भूषण ने इस लोकपाल बिल को महाजोकपाल करार दिया। इतना ही नहीं प्रशांत भूषण ने बिल पर अरविंद केजरीवाल को बहस करने की चुनौती भी दी।

दिल्ली में पहली बार हुई 2015 की ये पांच नयी बातें

9 of 12
शिक्षा बजट में 106 फीसदी की बढ़ोतरी हुई-
आम आदमी पार्टी की सरकार के पहले बजट में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई और इसके बजट में 106 फीसद की बढ़ोतरी की गई। सरकार ने अपने पहले बजट में सामाजिक क्षेत्र के लिए आवंटन में अच्छी-खासी वृद्धि की। शिक्षा का बजट लगभग दोगुना बढ़ाकर 9836 करोड़ रुपये कर दिया गया। इसके तहत दिल्ली में 20,000 सरकारी शिक्षकों की भर्ती की जाएगी और शिक्षकों की जवाबदेही तय करने के लिए सभी कक्षाओं में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।

दिल्ली में पहली बार हुई 2015 की ये पांच नयी बातें

10 of 12
दिल्ली में वाहनों का सम-विषम फॉर्मला-
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनवरी से लागू होने वाले ऑड-ईवन फॉर्मूले का ब्लूप्रिंट 23 दिसंबर को जारी कर दिया। ब्लूप्रिंट जारी करते हुए केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार यह प्रयोग 1 से 15 जनवरी 2016 तक के लिए करने वाली है। इसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि ये फॉर्मूला एनसीआर की गाड़ियों पर भी लागू होगा।

दिल्ली में पहली बार हुई 2015 की ये पांच नयी बातें

11 of 12
यह फॉर्मूला सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक यह फॉर्मूला लागू होगा। किसी को भी अगर इस नियम का उल्लंघन करते पाया गया तो उनपर 2000 रुपए का बड़ा जुर्माना लगाया जाएगा। ये फॉर्मूला बाहर के राज्यों से आने वाली गाड़ियों पर भी लागू होगा। केजरीवाल ने ब्लू प्रिंट जारी करते हुए बताया कि ये अभी केवल कारों पर लागू है। यानी कई गाड़ियां ऐसी हैं जिन्हें इससे छूट मिली है।
विज्ञापन

दिल्ली में पहली बार हुई 2015 की ये पांच नयी बातें

12 of 12
इन्हें मिलेगी फॉर्मले में छूट-
-सभी दो पहिया वाहन।
-सीएनजी वाहन और उन्हें भी सर्टिफिकेट का स्टीकर लगा होना चाहिए होगा।
-बिजली से चलने वाली और हाईब्रिड गाड़ियां।
-महिला चालक वाली गाड़ियां जिनमें पुरूष यात्री की आयु 12 साल से कम हो।
-राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यों के गवर्नर, लोकसभा व राज्यसभा के सभापति व उप सभापति की गाड़ियां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें