दिल्ली से सटे गुडगांव में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया लेकिन शाम होते-होते उसे छुड़ा लिया गया। अब वह अपने घर पर अपने परिजनों के साथ है। गुड़गांव पुलिस कमिश्नर नवदीप विर्क ने कहा कि लड़की को अगवा करने वाले तीनों छात्र लड़की के जानने वाले थे।
विज्ञापन
बिना नंबर की गाड़ी से अगवा छात्रा सुरक्षित छूटी, देखें वीडियो
2 of 6
नवदीप विर्क ने बताया कि तीनों आरोपी लड़की के जानने वाले थे और बातचीच कर उसे गाड़ी तक ले आए थे। गौरतलब है कि छात्रा का अपहरण दिनदहाड़े ही सबके सामने किया गया। यह मामला डीएसडी कॉलेज का है। छात्रा भी डीएसडी कॉलेज में पढ़ती है और वहीं ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
बिना नंबर की गाड़ी से अगवा छात्रा सुरक्षित छूटी, देखें वीडियो
3 of 6
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कॉलेज के गेट के सामने से लड़की को जबरदस्ती घसीटकर गाड़ी में डाल दिया। छात्रा के अपहरण के लिए चार बदमाशों ने काले रंग की स्विफ्ट कार का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि छात्रा की सुरक्षा व निजता को देखते हुए ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती लेकिन उन्होंने ये जरूर बताया कि जब कार के पास आकर छात्रा ने आरोपियों के साथ चलने से मना कर दिया तो वो उसे किडनैप कर ले गए।
बिना नंबर की गाड़ी से अगवा छात्रा सुरक्षित छूटी, देखें वीडियो
4 of 6
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुट गई। पुलिस
के मुताबिक वारदात को अंजाम देने में चार बदमाश शामिल थे जो बिना नंबर
वाली काले रंग की स्विफ्ट गाड़ी में सवार थे।
विज्ञापन
बिना नंबर की गाड़ी से अगवा छात्रा सुरक्षित छूटी, देखें वीडियो
5 of 6
पुलिस को अभी तक गाड़ी या छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद जबरदस्त आक्रोश है।
बिना नंबर की गाड़ी से अगवा छात्रा सुरक्षित छूटी, देखें वीडियो
6 of 6
चश्मदीदों के अनुसार बदमाश आए और छात्रा को घसीटकर कार में ले गए।
हालांकि छात्रा ने अपने आप को बचाने की बहुत कोशिश की और अपने आप को बचाने
के लिए गाड़ी के शीशे पर पांव भी मारे। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।