फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े का पहाड़ ढहने से दूर तक उछला नाले का पानी, बह गए लोग और गाड़ियां, देखें हादसे की फोटोज

Sat, 02 Sep 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
delhi ghazipur landfill collapes
शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली में बड़ा हादसा हुआ। गाजीपुर में कूड़े का पहाड़ अचानक धंस गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कई लोग जख्मी हो गए। कई गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आ गईं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम की मेयर नीमा भगत ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 14
delhi ghazipur landfill collapes
बताया जाता है कि दोपहर करीब ढाई बजे भारी बारिश के चलते कूड़े का पहाड़ धंस गया। इसके ऊपर का एक हिस्सा कोंडली नहर में जा गिरा। जिससे नाले का पानी पास से गुजर रही सड़क पर आ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई लोग नाले में बह गए।
 
विज्ञापन

3 of 14
delhi ghazipur landfill collapes
हादसे में 7 गाड़ियां भी नाले में गिर गई हैं। जिसमें से 3 बाइक, एक स्कूटी और एक कार को निकाल लिया गया है। मलबे की चपेट में कुछ मवेशी भी आ गए हैं। हादसे के कारण इस रूट पर भयंकर जाम लगा हुआ है। ऐसे में इधर से आने-जाने वाले लोग आनंद विहार से होकर जाएं।
 

4 of 14
delhi ghazipur landfill collapes
चश्मदीदों के मुताबिक, ऐसा लग रहा था जैसे कूड़े के अंदर कोई गैस बन गई थी। जिस वजह से कूड़े के पहाड़ का एक हिस्सा लोगों पर गिर गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने नहर में कूदकर कुछ लोगों को बचाया तो कुछ लोगों ने कूड़े में दबे लोगों को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

5 of 14
delhi ghazipur landfill collapes
घटनास्थल का जायजा लेने द‌िल्ली के सीएम अर‌व‌िंद केजरीवाल और ड‌िप्टी सीएम मनीष स‌िसोद‌िया भी पहुंच चुके हैं। हादसे के बारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली सरकार का पजेशन बोर्ड एमसीडी को यहां कूड़ा नहीं डालने के लिए नोटिस दे चुका है। हम उपराज्यपाल से मिलकर एमसीडी पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे कि यहां कूड़ा न डाला जाए।'
विज्ञापन

6 of 14
delhi ghazipur landfill collapes
बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त कूड़े के पहाड़ पर कुछ लोग काम कर रहे थे। ये लोग मलबे में दब गए हैं। हादसे में मरने वालों की पहचान राजकुमारी (27) और अभिषेक (20) के रूप में हुई है। जिस वक्त कूड़े का पहाड़ धंसा।
विज्ञापन

7 of 14
delhi ghazipur landfill collapes

बता दें कि गाजीपुर में कचरे का लैंडफिल साइट है, जहां पर शहर के कचरे को इकट्ठा किया जाता है। कचरे के ढेर की वजह से यहां पहाड़ सा बन गया है। करीब 600 ट्रक रोजाना कूड़ा लेकर यहां आते हैं।

8 of 14
delhi ghazipur landfill collapes

 ये पूरा क्षेत्र 70 एकड़ में फैला हुआ है। फिलहाल यह पहाड़ 50 फीट ऊंचा है। यहां 1984 से कूड़ा जमा किया जा रहा है। समय-समय पर इसे कम करने के लिए इसमें आग भी लगाई जाती है, लेकिन इसका पूर्ण निस्तारण प्रशासन के लिए हमेशा से ही एक समस्या बना हुआ है।

9 of 14
delhi ghazipur landfill collapes
बता दें कि दिल्ली से रोजाना 14 हजार टन कचरा निकलता है, जिनका इसी कूड़े के पहाड़ में निस्तारण होता है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) कूड़े के निस्तारण के लिए दिल्ली सरकार को दो बार फटकार लगा चुकी है।
 

10 of 14
delhi ghazipur landfill collapes
दिल्ली के गाजीपुर में कचरे का लैंडफिल उत्तर भारत का सबसे बड़ा डंपिंग यार्ड है। यह 70 एकड़ में फैला है। इसकी ऊंचाई 50 फीट है। यहां करीब 3500 मिट्रिक टन कूड़ा डंप होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस डंपिंग यार्ड को बंद करने या कहीं और शिफ्ट करने की मांग कई बार की जा चुकी है। 
 

11 of 14
delhi ghazipur landfill collapes
दिल्ली और गाजियाबाद में बढ़ते प्रदूषण का भी काफी हद तक जिम्मेदार इस कूड़े के पहाड़ को माना जाता रहा है। कूड़े का पहाड़ आसपास रहने वाले लोगों और बगल के रास्ते से गुजरने वाले मुसाफिरों के लिए काफी लंबे समय से बड़ी मुसीबत साबित हो रहा है। 
 

12 of 14
ghazipur landfill site
यहां से निकलने वाली बदबू और जहरीली गैसों के चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है। इस पहाड़ में कई जगह आग भी लगी रहती है, जिससे मिथेन जैसी जहरीली गैसों का रिसाव होता रहता है। 

13 of 14
ghazipur landfill site - फोटो : अमर उजाला
एकीकृत नगर निगम के जमाने में दिल्ली का कूड़ा डालने के लिए करीब दो से तीन दशक पहले गाजीपुर, भलस्वा और ओखला में सेनेटरी लैंडफिल बनाए गए थे। उस दौरान अनुमान लगाया गया था कि यह सेनेटरी लैंडफिल वर्ष 2008 तक कूड़े से पट जाएंगे। मगर यह तीनों सेनेटरी लैंडफिल तय अवधि से करीब पांच वर्ष पहले ही कूड़े से भर गए। 
 
विज्ञापन

14 of 14
ghazipur landfill site
हादसे में घायलों की पहचान पंकज, करण, दीपक, अमित और अयुब अंसारी के रूप में हुई है।  राहत कर्मियों ने दो बाइक, एक स्कूटी और एक कार को भी नहर से बाहर निकाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें