फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: दिल्ली का सबसे बड़ा कूड़े का पहाड़ ढहा, दो की मौत के बाद कुछ ऐसा है वहां का हाल

Sat, 02 Sep 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 16
ghazipur landfill site
दिल्ली के सबसे बड़े डंपिंग ग्राउंड गाजीपुर में शुक्रवार को कूड़े के पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा धंसने से कई गाड़ियां और लोग इसकी चपेट में आ गए। (सभी फोटोः अमर उजाला)
विज्ञापन

2 of 16
ghazipur landfill site
जब कूड़े के पहाड़ का हिस्सा गिरा तो उसकी चपेट में एक कार आ गई जिसने एक स्कूटी सवार लड़की को अपनी जद में ले लिया।
विज्ञापन

3 of 16
ghazipur landfill site
बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। अब तक म‌िली जानकारी के अनुसार मरने वालों में स्कूटी राजकुमारी(30) और एक युवक(20) है।

4 of 16
ghazipur landfill site
घटना की सूचना मिलते ही फायर टेंडर की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। बता दें क‌ि इस हादसे के बाद रास्ते में जाम लग गया है इसल‌िए अगर आप इस रास्ते से होकर घर जाते हैं तो आनंद व‌‌िहार वाला रास्ता लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 16
ghazipur landfill site
इसके साथ ही पूर्वी दिल्ली नगर निगम और एनडीआरएफ की टीम ज‌िसमें 45 लोग हैं, भी मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 16
ghazipur landfill site
बताया जाता है कि दोपहर करीब ढाई बजे भारी बारिश के चलते कूड़े का पहाड़ धंस गया। इसके ऊपर का एक हिस्सा कोंडली नहर में जा गिरा।
विज्ञापन

7 of 16
ghazipur landfill site
जिससे नाले का पानी पास से गुजर रही सड़क पर आ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई लोग नाले में बह गए। हादसे में 6 गाड़ियां भी नाले में गिर गई हैं। 

8 of 16
ghazipur landfill site
अभी तक 4 लोगों को निकाला जा चुका है, जिसमें एक महिला की मौत हो चुकी है। बाकी लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। बारिश होने के चलते बचाव और राहत टीम को मुश्किलें आ रही हैं। हादसे में घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

9 of 16
ghazipur landfill site
द‌िल्ली में रोजाना 14 हजार टन कचरा रोज न‌िकलता है ज‌िसका न‌िस्तारण यहीं क‌िया जाता है।

10 of 16
ghazipur - फोटो : सोशल मीड‌िया
द‌िल्ली सरकार को एनजीटी कचरा न‌िस्तारण के ल‌िए दो बार फटकार भी लगा चुकी है।

11 of 16
ghazipur landfill site
नाले से न‌िकाली गई कार।

12 of 16
ghazipur landfill site
पहाड़ की चपेट में आया जेसीबी।

13 of 16
ghazipur landfill site
घटनास्थल की तस्वीर।

14 of 16
ghazipur landfill site
एनडीआरएफ की टीम मौके पर राहत व बचाव कार्य करते हुए।

15 of 16
ghazipur landfill site
एनडीआरएफ टीम।
विज्ञापन

16 of 16
ghazipur landfill site
इस हादसे में वहां मौजूद जानवर जैसे गाय भैंस भी आ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें