फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे बाद भी शांत नहीं हुई पीरागढ़ में लगी आग, एक दमकलकर्मी ने गंवाई जान

Thu, 02 Jan 2020 06:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में आज तड़के 4.30 बजे एक फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग इतनी बढ़ी कि करीब 12 घंटों तक इसे बुझाने का कार्य चला। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, लेकिन आग भयावह होने के चलते व इमारत ढह जाने के कारण दमकल की कुल 35 गाड़ियां बाद में मौके पर पहुंची। इस दुर्घटना में एक दमकलकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही दमकलकर्मी यहां आग बुझाने की कोशिश और राहत कार्य करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
12 घंटे बीत जाने के बाद भी फैक्टरी की आग नहीं बुझाई जा सकी है। जानकारी के अनुसार राहत व बचाव कार्य के दौरान फैक्टरी में एक ब्लास्ट हुआ जिसके चलते इमारत का एक हिस्सा धराशायी हो गया और इसमें मौजूद कई लोग फंस गए हैं, जिसमें तीन दमकलर्मी भी शामिल थे।

4 of 10
अमित बालियान(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना में कुल 19 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें संजय गांधी अस्पताल, बालाजी अस्पताल और प्राइमस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान फायर ऑपरेटर अमित बालियान की मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला

केजरीवाल ने दमकलकर्मी की मौत पर जताया शोक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दमकलकर्मी की मौत पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, बेहद दुःख के साथ बताना पड़ रहा है कि, लोगों को आग से बचाते-बचाते हमारा एक जांबाज शहीद हो गया। हमारे दमकलकर्मी बेहद जोखिम भरी परिस्थितियों में अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों को बचाते हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
राहत-बचाव के लिए कुल 55 टीमें जुटीं
एनडीआरएफ की टीम और दमकल की कुल 55 टीमें राहत व बचाव का कार्य में लगी हैं। बता दें कि यह फैक्टरी ओकाया बैटरी की है। बताया जा रहा है कि मलबे में फंसे सभी लोगों व दमकलकर्मियों को बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
दिन की शुरुआत में फायर सर्विस के डिप्टी चीफ धरमपाल भारद्वाज ने बताया कि आग लगने के बाद जब फैक्टरी की इमारत जमींदोज हुई थी तो उसके मलबे में तीन दमकलकर्मियों समेत चार लोग फंस गए थे। इनमें से एक दमकलकर्मी को निकाल लिया गया है। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने जताया दुख
इस घटना के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। मैं पूरी घटना पर बारीकी से नजर रखे हुए हूं। दमकलकर्मी अपना पूरा प्रयास कर रहे हैं। जो लोग फंसे हैं उनकी सलामती के लिए दुआ करता हूं।

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस घटना को लेकर कहा कि, पीरागढ़ी की फैक्टरी में आग लगने का दुखद समाचार मिला। मैं आशा करता हूं कि बिल्डिंग में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मैं भगवान से घायलों के शीघ्र उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
वहीं यहां दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी हालात का जायजा लेने पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बालाजी अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें