बुधवार को पूर्व सांसद पप्पू यादव, राशिद अल्वी के अलावा आरजे सायमा, संजय राजौरा समेत कई लोग छात्रों के समर्थन में जामिया पहुंचे। जामिया पहुंचे पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जामिया और शाहीन बाग में चल रहे विरोध प्रदर्शन में महिलाओं को अहम योगदान है। राशिद अल्वी ने कहा कि कांग्रेस लगातार सीएए और एनआरसी का विरोध करती रहेगी। दूसरी ओर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने सीएए और एनआरसी को वापस लेने, हिंसा की निष्पक्ष जांच कराने और प्रदर्शनकारियों को तुरंत छोड़ने की मांग की।