फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: क्या पहले से ही तय था कि 20 जनवरी को नामांकन नहीं करेंगे केजरीवाल?

Tue, 21 Jan 2020 11:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : जी पाल
दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से नामांकन करने निकले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रोड शो में ऐसे फंसे कि समय पर चुनाव कार्यालय नहीं पहुंच पाने से पर्चा दाखिल नहीं कर पाए। अब वह मंगलवार(21 जनवरी) को पर्चा भरेंगे। हालांकि जब से सोमवार को जाम में ही फंसे रह जाने के कारण केजरीवाल पर्चा नहीं भर पाए तब से ही हर ओर यह कयास है कि केजरीवाल ने एक टोटके के चलते 20 फरवरी को नामांकन नहीं भरा। आइए जानते हैं ऐसा कौन सा टोटका या विश्वास था जिसके चलते केजरीवाल 21 जनवरी को नामांकन भरेंगे....
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल के 20 जनवरी को नामांकन न भर पाने की सबसे बड़ी वजह 2015 का चुनाव हो सकता है। माना जा रहा है कि केजरीवाल ने जिस तरह से पिछली बार एक दिन रोड शो किया था और अगले दिन नामांकन भरा था और बड़ी जीत हासिल की थी, कहीं न कहीं वो उनके दिमाग में था। यही वजह है कि केजरीवाल ने इस बार भी पैंतरा आजमाया है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : जी पाल
दूसरी सबसे बड़ी बात है कि 2015 के चुनाव में भी केजरीवाल ने 20 तारीख को ही रोड शो किया था, इसलिए उन्होंने इस बार भी रोड शो के लिए 20 तारीख ही चुनी। साथ ही 21 जनवरी को मंगलवार है ऐसे में इसे शुभ मानकर और बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर नामांकन करने की सोची होगी। उनका मानना हो सकता है कि 21 जनवरी उनके लिए शुभ है।

4 of 7
- फोटो : जी पाल

जानिए कैसा रहा केजरीवाल के लिए 20 जनवरी का दिन

समय : सुबह करीब 11 बजे, वाल्मीकि मंदिर-मंदिर मार्ग
हाथ में आप का झंडा व सिर पर टोपी पहने समर्थकों का मंदिर मार्ग पहुंचना शुरू हो गया था। लोगों के बीच दिल्ली चुनाव की चर्चा आम रही। हार-जीत पर सबकी अपनी-अपनी दलीलें थी, लेकिन समर्थकों की संख्या ज्यादा होने से पलड़ा आप का ही भारी था।

दोपहर 12 बजे, मंदिर परिसर
12 बजते बजते मंदिर मार्ग की सियासी महफिल जम गई थी। छोटे-छोटे समूहों में आप समर्थक वहां पहुंचते रहे। नारेबाजी के बीच आप के चुनावी थीम सांग व ढोल नगाड़ों का शोर भी बढ़ गया था। मंदिर से गुजरती सड़क पर सफेद टोपी ही नजर आ रही थी। मंदिर परिसर भी समर्थकों से भर गया था। इसी बीच अरविंद केजरीवाल के आने की सूचना मिलते ही भीड़ में गरमी बढ़ गई। करीब 12.35 बजे सपरिवार केजरीवाल के काफिले ने मंदिर में प्रवेश किया। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : जी पाल
12.35 बजे, मंदिर परिसर
केजरीवाल अपने दोनों बच्चों, पत्नी व माता-पिता के साथ सीधे पूजा स्थल पर चले गए। उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह व सुशील गुप्ता समेत वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। घर से पूजा-अर्चना करके निकले केजरीवाल की मंदिर के पुजारी ने विधिवत पूजा कराई। करीब आधे घंटे तक मंदिर के अंदर रहने के बाद केजरीवाल रोड शो के लिए खुली जीप में सवार हुए।

1.00 बजे, मंदिर मार्ग
केजरीवाल अपने पूरे परिवार, सिसोदिया व संजय सिंह के साथ रोड शो के लिए निकल पड़े। मंदिर मार्ग होते हुए काफिला पंचकुइयां रोड की तरफ बढ़ गया। लगे रहो केजरीवाल का गीत व अरविंद केजरीवाल का भाषण रास्ते भर बजता रहा। केजरीवाल रास्ते भर हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन करते दिखे।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
2.15 बजे, कनॉट प्लेस
काफिला कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल पर पहुंच गया था। रास्तेभर बड़ी संख्या में आप समर्थक खड़े दिखे। रोड शो रेंगते हुए आगे बढ़ता रहा। पूरे रास्ते करीब छह जगहों पर समूह में मौजूद समर्थकों को देख जीप रोक दी गई। इससे करीब दो किमी की दूरी तय करने में सवा घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। इससे आगे थोड़ी दूर आउटर सर्किल पर चलने के बाद भीड़ इनर सर्किल की तरफ बढ़ गई। 

3.00 बजे, हनुमान मंदिर
बाबा खड़ग सिंह मार्ग स्थित हनुमान मंदिर पर समर्थक पहुंचने लगे थे। अब चर्चा चल पड़ी थी कि केजरीवाल सोमवार को नामांकन नहीं करेंगे। मंदिर में पूजा करने के बाद 3.30 बजे केजरीवाल ने रोड शो के खत्म होने की जानकारी देते हुए मंगलवार को नामांकन करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : जी पाल
20 दिन में हर घर तक पहुंचना है : केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पांच सालों में हमने दिल्ली को सुधारने के लिए खूब मेहनत की है। अब अगले पांच साल की तैयारी है। आज उसी की यात्रा शुरू हुई है। सुबह उठकर पूजा की। भगवान शिवजी से आशीर्वाद लिया। उसके बाद वाल्मीकि मंदिर गए। भगवान वाल्मीकि से आशीर्वाद लिया और इसके बाद हनुमान जी से आशीर्वाद लिया कि आने वाले पांच साल भी उतने ही अच्छे बीतेंगे, जितने अच्छे पिछले पांच साल बीते। केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि चुनाव में सिर्फ 20 दिन बचे हैं। घर-घर जाकर लोगों से हाथ जोड़कर अपील करनी है कि 8 फरवरी को झाड़ू पर ही वोट दें।

शक्ति प्रदर्शन में हर विधानसभा से पहुंचे समर्थक
अरविंद केजरीवाल के नामांकन के सहारे आप दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन करना चाहती थी। इसके लिए पूरी दिल्ली के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। सबको 10 बजे तक वाल्मीकि मंदिर पहुंचने को कहा गया था। हर विधानसभा के लोग मंदिर परिसर में दिख रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें