फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कुमार विश्वास ने तोड़ी चुप्पी, मीडिया को दी अलार्म लगाने की नसीहत

Wed, 15 Jan 2020 06:43 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कुमार विश्वास - फोटो : ट्विटर
दिल्ली चुनाव की हलचल के बीच बुधवार सुबह से ही आम आदमी पार्टी के बागी नेता और कवि कुमार विश्वास की भाजपा में शामिल होने की खबरें चल रही हैं। खबरें तो कुछ ऐसी भी चल रही थीं कि शाम तक इसे लेकर प्रकाश जावड़ेकर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। हालांकि इन सबके बीच कुमार विश्वास सामने आए और उन्होंने मीडिया को अलार्म लगाने की सलाह दे डाली। जानिए क्या है पूरा मामला... 
विज्ञापन

2 of 5
कुमार विश्वास - फोटो : ट्विटर
दरअसल आज सुबह से ही खबर है कि कुमार विश्वास बुधवार शाम को भाजपा में शामिल होंगे। प्रकाश जावड़ेकर शाम को एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे जिसमें कुमार विश्वास भाजपा की सदस्यता लेंगे। हालांकि पिछले बार की तरह इस बार भी कुमार विश्वास ने इन खबरों का खंडन किया और बताया कि वो तो कतर में हैं। उन्होंने एक बड़ा ही मजेदार ट्वीट किया। 
 


 
विज्ञापन

3 of 5
कुमार विश्वास - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, अप्रवासी भारतीयों के एक समारोह के लिए परदेस दोहा (कतर) में हूं! यहीं से जॉइन कर लूं तुम कहो तो? इस खबर का रिपीट-अलार्म लगाकर हर हफ्ते चला लिया करो यार, क्यूं बार-बार उंगलियों को कष्ट देते हो? 

4 of 5
कुमार विश्वास - फोटो : ट्विटर
उनके इस ट्वीट के बाद एक बार फिर साफ हो गया कि कुमार विश्वास भाजपा में शामिल नहीं होंगे। सिर्फ यही नहीं उन्होंने एक बार फिर केजरीवाल पर भी तंज कसा। आज सेना दिवस पर जब केजरीवाल ने सेना को बधाई दी तो कुमार विश्वास ने उनके मजे ले लिए। आगे पढ़िए कुमार विश्वास ने केजरीवाल से क्या क्या कहा... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुमार विश्वास - फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा कि चुनाव भी क्या जालिम चीज है, सेना के पराक्रम पर सवाल उठाकर पूरी दुनिया में भारत और भारत की सेना को कठघरे में खड़े करने वाले सेना को बधाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें