फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः बुजुर्ग दंपति की हत्या में 'कातिल' का बड़ा खुलासा, सलवार कमीज पहन घर में घुसा था वो

Wed, 30 Jan 2019 01:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपति की हत्या में बड़ा खुलासा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दक्षिणपूर्वी दिल्ली के अमर कालोनी इलाके में बुजुर्ग दंपति की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिया गया 17 वर्षीय आरोपी सलवार कमीज पहन घर में दाखिल हुआ था और हत्या करने बाद अगले दिन वह सूट-बूट में घर से बाहर निकला था। 

विज्ञापन


पुलिस ने 27 जनवरी को वीरेंद्र कुमार खनेजा और उनकी पत्नी सरला खनेजा का शव उनके घर से बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने हत्या के अगले दिन दंपति की नौकरानी को गिरफ्तार किया था और उसके नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया था। 

पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि नौकरानी ने ही बुजुर्ग दंपत्ति के घर का दरवाजा खोला था ताकि उसका बेटा घर में दाखिल हो सके। पुलिस के मुताबिक नौकरानी के बेटे ने बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या की और घर में रखे गहने लूट लिये। इसके बाद उसने वीरेंद्र के घर आने का इंतजार किया और फिर उनकी भी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अपराध को अंजाम देने के बाद अगले दिन जब आरोपी घर से बाहर निकला तब उसने सूट-बूट पहना हुआ था और टोपी लगा रखी थी। उसके हाथ में एक थैला और एक ट्रॉली थी जिसमें चोरी की गई नकदी रखी हुई थी।

घर से बाहर निकलने के बाद वह फोन पर बात करने का दिखावा करने लगा ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस ने बताया कि नौकरानी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि उसके बेटे को मंगलवार को एक दिन की पुलिस रिमांड पर रखा गया था। 

पुलिस ने नौ लाख रुपए की नकदी, सोने के गहने और अन्य सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें