एसएसपी ने बताया कि इनमें से एक पत्रकार के पास से मर्सिडीज कार जब्त की गई है, जो पृथम दृष्ट्या किसी ‘‘आपराधिक गतिविधि’’ से संबंधित प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि एक पत्रकार के पास से .32 बोर की पिस्तौल मिली है।
जिला पुलिस प्रमुख ने कहा, ‘‘कुल आठ लाख रुपए जब्त किए गए हैं और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 20 पुलिस थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी जयवीर सिंह को मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।