अब तक आपने सुना होगा कि जहरीले सांप के काटने से इंसान की मौत हो सकती है लेकिन क्या आपने किसी ऐसे इंसान के बारे में सुना है जिसके थूक से ही किसी की मौत हो सकती है। (साभार फोटो व स्टोरीः डेली मेल)
विज्ञापन
2 of 7
snake venom
दिल्ली में रहने वाले इस शख्स के रग-रग में खून की जगह ऐसा जहर दौड़ रहा जो किसी दूसरे इंसान के संपर्क में आने पर जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
snake venom
पश्चिमी दिल्ली के शादीपुर इलाके में रहने वाले 30 वर्षीय मनोज को पहले नशे का शौक था। धीरे-धीरे यह शौक लत में तब्दील हुआ और यह लत इतनी बढ़ गई कि शराब से लेकर खतरनाक ड्रग्स तक ने उसके शरीर पर असर करना बंद कर दिया।
4 of 7
snake venom
अफीम, गांजा, चरस और हेरोइन और डोडा जैसे खतरनाक ड्रग्स ने भी जब मनोज के शरीर पर असर करना बंद कर दिया तब उसने सांपों के जहर को लेना शुरु किया। मनोज को यह लत कम उम्र में ही लग गई थी।
विज्ञापन
5 of 7
snake venom
इसका असर ये हुआ कि अब मनोज के पूरे शरीर का खून अब जहर बन चुका है। यहां तक कि अब उसकी थूक भी इतनी विषैली हो चुकी है कि अगर कोई उसके संपर्क में आ जाए तो उसकी मौत हो जाए।
विज्ञापन
6 of 7
snake venom
अपनी इस आदत से परेशान होकर मनोज जब राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों को भी यह जानकर हैरत हुई कि उसका पूरा खून जहरीला हो चुका है। हालांकि डॉक्टर इस बात से थोड़े हैरान भी हैं क्योंकि मनोज ऐसा पहला मरीज जो खुद ये कबूल कर रहा है कि उसने किस तरह का नशा लिया है। लेकिन मनोज ने अब तक यह नहीं बताया है कि आखिर उसे सांपों का जहर कहां से मिलता है।
मनोज की कहानी इस बात की ओर साफ इशारा भी है कि दिल्ली में एक ऐसा रैकेट काम कर रहा है जो युवाओं को सांप के जहर जैसा खतरनाक नशा उपलब्ध करा रहा है। इस बात की भी खबर है कि कुछ लोग सांपों के जहर के साथ-साथ उससे डंक मरवाकर भी नशे का शौक पूरा करते हैं। ऐसे नशेड़ी लोगों में मनोज के कुछ दोस्त भी शामिल हैं।