देश की राजधानी दिल्ली में हुए डबल मर्डर के मामले में दिन में कॉल आई थी। इसके बाद मैसेज आया। फिर रात में डबल मर्डर को अंजाम दे दिया गया। बातचीत से मामला सुलटने की सहमति के बाद असद ने वारदात को अंजाम दिया है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके की ऋषि कर्दम गली नंबर-17 सोमवार आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। दो बाइक पर आए 4-5 बदमाशों ने करीब 50 राउंड गोलियां बरसाकर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी।
गोलियों से छलनी मो. फजील (31) की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके दिव्यांग भाई नदीम (33) ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फजील को 20 और नदीम को 17 गोलियां लगी हैं। पुलिस ने घटना स्थल से 42 खोखे बरामद किए। दोनों भाइयों के बड़े भाई वसीम ने अपनी सगी बुआ के बेटे असद कुरैशी व अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
2 of 9
जाफराबाद इलाके में सोमवार देर रात दो सगे भाई नदीम और फाजिल की हत्या के बाद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वसीम का कहना है कि सोमवार दोपहर को असद ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में 6 टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
3 of 9
जाफराबाद इलाके में सोमवार देर रात दो सगे भाई नदीम और फाजिल की हत्या के बाद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दिन में मिली थी धमकी
अपने भाइयों को समझा ले, दोनों मुझ से तेज चल रहे हैं, अगर दोनों नहीं माने तो आज तुझे ट्रैलर दिखा देंगे...। सोमवार दोपहर कुछ इसी अंदाज में असद ने कॉल कर वसीम को धमकाया था। वसीम ने असद को समझाते हुए कहा था कि दोनों तेरे भाई ही हैं। कुछ देर बाद असद ने मैसेज कर दोबारा से दोनों को मारने की धमकी दी थी।
4 of 9
जाफराबाद इलाके में सोमवार देर रात दो सगे भाई नदीम और फाजिल की हत्या के बाद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वसीम ने अपने भाइयों नदीम, फजील और कफील को बुआ के घर बुलाया। शाम को चारों भाई बुआ अनीसा के घर पहुंचे। यहां बुआ और फूफा बाबूद्दीन को सारी बात बताई। बुआ ने चारों भाइयों के सामने असद को खूब डाटा था। वसीम का कहना है कि मामला सुलटने की हामी भरते समय असद के हावभाव ठीक नहीं लग रहे थे।
विज्ञापन
5 of 9
जाफराबाद इलाके में सोमवार देर रात दो सगे भाई नदीम और फाजिल की हत्या के बाद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसी आशंका को देखते हुए वसीम ने अपने भाइयों को सावधान रहने की हिदायत भी दी थी। असद ने मिटिंग की वीडियो किसी जानकार को भेजी थी जिसके बाद सभी वहां से निकल गए थे। इस बीच देर रात फजील और नदीम की हत्या कर दी गई। पुलिस पूछताछ में वसीम ने बताया कि कुछ समय तक असद नदीम के साथ ही काम करता था। नदीम चल-फिर नहीं पाता था तो असद ही उसे स्कूटी पर लाता ले जाता था।
विज्ञापन
6 of 9
नदीम और मो. फजील की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो असद ने अपना अलग काम शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का दावा है कि हत्यारों में शामिल एक बदमाश पर मकोका भी लगा है। असद पर पहले से हत्या, लूटपाट, अवैध हथियार के कई मामले दर्ज हैं। असद एक माह पहले ही हत्या के मामले में जेल से बाहर आया था। सूत्रों का कहना है कि असद के यमुनापार के कई बड़े गैंगस्टरों से करीबी रिश्ते हैं।
विज्ञापन
7 of 9
जाफराबाद इलाके में सोमवार देर रात दो सगे भाई नदीम और फाजिल की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें असद हथियार भी सप्लाई करता है। हालांकि, इस बारे में पुलिस का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। वसीम ने बताया कि उसके घर के नजदीक ही मिर्जा वाली गली में असद का परिवार रहता है। उसके परिवार में मां अनीसा, पिता बाबूद्दीन, दो बड़े भाई फैजान व रिहान है। फैजान का चप्पल का काम है जबकि रिहान बिरयानी बेचता है। सूत्रों का कहना है कि हत्या के बाद से असद का परिवार फरार है। पुलिस की कई टीमें असद की तलाश कर रही है।
8 of 9
दिल्ली में दो भाइयों की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
दो बेटों की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल
फजील और नदीम की मां शाहिदा बेगम का अपने दो बेटों की मौत के बाद बदहवास हैं। बेटों की मौत की खबर सुनते ही शाहिदा बेगम बेसुध हो गईं। एक परिजन ने बताया कि 15 साल पहले नदीम और फजील के पिता अब्दुल की मौत हो गई थी। उसके बाद मां ने ही अपने चारों बेटों को पाला था। शाहिदा के तीन बेटे मां से अलग रहते थे। मंगलवार देर शाम बेटों के शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे। बाद में उनको वेलकम स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
हत्या की वजह साफ नहीं
सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों की हत्या की वजह अब तक साफ नहीं है। पुलिस भी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। सूत्रों का कहना है कि हत्या एरिया में हथियार सप्लाई करने को लेकर हुए विवाद में हुई है। हालांकि यह दावा जांच का विषय है।