फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आरडब्ल्यूए के सदस्य सरफ साबरी ने इसकी सूचना जंगपुरा चौकी प्रभारी प्रकाश मीणा को दी। इसके बाद कुछ देर बाद 100 नंबर पर पीसीआर कॉल कर वृद्धा की एक रिश्तेदार ने वृद्धा की मौत की सूचना दी। जंगपुरा चौकी प्रभारी प्रकाश मीणा, एसआई आकाश, एएसआई राकेश और सिपाही संजय मौके पर पहुंचे। वृद्धा का बेटा गुनजीत सिंह सिंगापुर में रहता है। उसने भारत आने से मना कर दिया। महिला के कोई रिश्तेदार भी नहीं आए। सबने कोरोना होने के संदेह में आने से मना कर दिया।