pollution in delhi ncr
- फोटो : पीटीआई
सोमवार के 9 फीसदी की तुलना में मंगलवार को इसका आंकड़ा 13 फीसदी पहुंच गया। दोनों के मिले-जुले असर पर दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में 28 अंकों की बढ़ोतरी हुई। वहीं, गाजियाबाद का सूचकांक 74 अंक बढ़कर देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। उधर, सफर का पूर्वानुमान है कि मंगलवार देर रात से प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ेगा। इससे हवा की गुणवत्ता बहुत खराब स्तर में होगी। इसमें पराली के धुएं का हिस्सा भी बढ़ेगा। इसी दौरान हवा की गति दस किमी से कम होने के साथ मिक्सिंग हाइट के भी एक किमी तक पहुंच जाने का अनुमान है। इससे बुधवार दिन में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब से शाम को गंभीर स्तर में प्रवेश कर जाएगी। 22 नवंबर को भी वायु प्रदूषण कमोवेश स्थिर रहेगा। 23 नवंबर से एक बार फिर हवा की गुणवत्ता में सुधार आने का अनुमान है।