फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण ठंड की चपेट में उत्तर भारत, वायु गुणवत्ता भी पहुंची ‘गंभीर’ श्रेणी में

Sun, 30 Dec 2018 05:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
delhi winter - फोटो : अमर उजाला

बर्फीली हवा के चलते पूरा उत्तर भारत इस वक्त कड़ाके की ठंड की चपेट में है। कई इलाकों में चल रही शीतलहर से जीवन बेहाल है। एक ओर जहां कड़ाके की सर्दी ने दिल्लीवासियों को परेशान कर रखा है वहीं धीमी हवा के चलते यहां का प्रदूषण भी लोगों की जान के लिए आफत बन गया है। इस समय दिल्ली ठंड के साथ ही प्रदूषण के मोर्चे पर भी लड़ाई लड़ रही है। जहां तापमान में 2.6 डिग्री की रिकॉर्ड गिरावट के बाद शनिवार सीजन का सबसे ठंडा दिन बना वहीं रविवार को भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। आज भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि इस सीजन में जैसी ठंड पड़ रही है वह पिछले 13 सालों में नहीं पड़ी।

विज्ञापन

2 of 9
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
बर्फीली हवा के चलते पूरा उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली-एनसीआर इस वक्त कड़ाके की ठंड की चपेट में है। सूबे के कई इलाकों में चल रही शीतलहर से जीवन बेहाल है। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान सूबे में कई स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। कुछ जगहों पर तेज बर्फीली हवा के चलते शीतलहर का असर काफी ज्यादा महसूस किया गया।
विज्ञापन

3 of 9
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान गलन और ठिठुरन के बीच प्रदेश के अनेक मण्डलों में रात के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी। बरेली मण्डल में रात का तापमान सामान्य से काफी कम रिकार्ड किया गया। वहीं, गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद, इलाहाबाद, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, झांसी तथा आगरा में यह सामान्य से कम रहा।

4 of 9
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
पिछले 24 घंटों के दौरान मुजफ्फरनगर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान भी गलन और ठिठुरन भरी सर्दी का दौर जारी रहने की सम्भावना है। राज्य के पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा गिर सकता है। वहीं प्रदेश में कुछ जगहों पर शीतलहर चलने का भी अनुमान है।
विज्ञापन

5 of 9
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण प्रदूषकों का छितराव धीमा होने से रविवार को वायु गुणवत्ता गिरकर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 412 दर्ज किया गया जो ‘गंभीर श्रेणी’ में आता है जबकि केंद्र द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान प्रणाली (सफर) ने एक्यूआई 388 दर्ज किया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

6 of 9
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
सफर ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से दिन-रात मौसमी प्रवृत्ति पर नजर रखी गई। उसने कहा, ‘‘रात के समय धीमी हवा और ठंड प्रदूषण स्तर बढ़ा रही है। कई जगहों पर एक्यूआई कुछ घंटों के लिए ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच गया जबकि दिन के दौरान हवा थोड़ी-सी तेज चल रही है और तापमान बढ़ रहा है जिससे प्रदूषण का स्तर ‘बहुत खराब’ रहा।’’ 
विज्ञापन

7 of 9
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
वायु गुणवत्ता 10 दिनों में चौथी बार रविवार को सुबह ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, 27 इलाकों में प्रदूषण ‘गंभीर’ स्तर पर दर्ज किया गया जबकि आठ इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ दर्ज की गई। एनसीआर, गाजियाबाद, गुड़गांव और नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ दर्ज की गई जबकि फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ दर्ज की गई।

8 of 9
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
सीपीसीबी ने बताया कि दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर 339 और पीएम 10 का स्तर 506 दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को 450 के एक्यूआई के साथ साल में दूसरा सबसे अधिक प्रदूषण स्तर दर्ज किया गया। सोमवार और मंगलवार को भी वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ रही। बुधवार को मामूली सुधार देखा गया। गुरुवार को आबोहवा फिर से ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई।
विज्ञापन

9 of 9
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
सफर ने कहा, ‘‘दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब है जिसमें दिन में तेज हवा चलने से स्थिति में मामूली सुधार हो सकता है लेकिन कल तक वायु गुणवत्ता खराब होने का अनुमान है। अगले कम से कम दो दिन तक शीतलहर चलने की संभावना है।’’ उसने कहा, ‘‘वायु गुणवत्ता सूचकांक अगले तीन दिनों के लिए 360-380 के बीच रहेगा जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।’’ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें