फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक हिलने लगा मकान और...: गहरी नींद में था परिवार, एक झटके में छह लोगों को अपने आगोश में ले गई मौत; तस्वीरें

Sun, 13 Jul 2025 01:57 PM IST
शाहरुख खान शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके की जनता कॉलोनी में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर जाने से दो साल की मासूम सहित एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हैं। हादसे के समय वहां दस लोग मौजूद थे। इमारत के मलबे की चपेट में आकर तीन अन्य मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
1 of 15
Delhi Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी दिल्ली में देर रात खाना के बाद अब्दुल मतलूब (55) का परिवार हंसी-मजाक के बीच अपने-अपने फ्लोर पर सोने चला गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि मौत दस्तक देने वाली है और अगली मनहूस सुबह उनके परिवार के छह सदस्यों को छीन लेगी। हादसे में घायल परवेज ने बताया कि देर रात सोने के कारण सुबह के समय सभी गहरी नींद में थे। तभी अचानक तेज कंपन हुई। चौथी मंजिल पर सो रहे परवेज को लगा कि भूकंप आया है। उसकी आंख खुली ही थी कि मकान तेज आवाज के साथ ढह गया।
विज्ञापन

2 of 15
दिल्ली में मकान गिरा - फोटो : एएनआई
मलबे में आधा दबे परवेज को लगा कि अब जान नहीं बचेगी, लेकिन पड़ोसी और उसके दोस्त रिजवान ने उसे आवाज देकर मलबे से खींचना शुरू किया। उस पल लगा कि अभी जान बाकी है। कुछ ही देर में परवेज को मलबे से निकाल लिया गया। उसके सिर से खून बह रहा था। 
विज्ञापन

3 of 15
दिल्ली में मकान गिरा - फोटो : एएनआई
मलबे में दबी पत्नी शीजा, बेटा अहमद और भाई नावेद दिखे
लहूलुहान हालत में बदहवास होकर उसने अपनी पत्नी, बच्चे और बाकी लोगों के बारे में पूछा। तभी उसे मलबे में दबी पत्नी शीजा, बेटा अहमद और भाई नावेद नजर आए। अपनी चोट की परवाह किए बिना परवेज तीनों को बचाने में जुट गया। अहमद अचेत था, जिससे परवेज डर गया, फिर उसने बेटे के सीने पर सिर रखकर उसकी धड़कन सुनी तो जान में जान आई।

4 of 15
दिल्ली में मकान गिरा, अब्दुल मतलूब का फाइल फोटो - फोटो : एएनआई/अमर उजाला
अहमद को छोड़कर सभी की हालत स्थिर
बाकी पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। परवेज, शीजा, अहमद और नावेद को अस्पताल भेजा गया। अहमद को छोड़कर सभी की हालत स्थिर है। अहमद वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। अब्दुल मतलूब के भतीजे सरफराज ने बताया कि उनके चाचा का आनंद विहार के सी-ब्लॉक में ड्राइक्लीन का काम है। 

 
विज्ञापन

5 of 15
दिल्ली में हादसे के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : पीटीआई
परवेज, जावेद और नावेद उनके साथ काम करते थे। मकान की पहली मंजिल पर उनके चाचा मतलूब, चाची राबिया, भाई अब्दुल्ला और जावेद रहते थे। दूसरी मंजिल पर शादीशुदा बहन जूबिया और उसकी बेटी फौजिया तथा नावेद रहते थे।
 
विज्ञापन

6 of 15
विलाप करते परिजन - फोटो : पीटीआई
जूबिया की ससुराल लोनी में है, लेकिन पिछले कुछ समय से उसका अपने पति आजम से विवाद चल रहा था। इसी कारण वह अपने पिता के घर रह रही थी। चौथी मंजिल पर परवेज अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता था। 
विज्ञापन

7 of 15
विलाप करते परिजन - फोटो : पीटीआई
शुक्रवार रात नावेद छत पर सोने चला गया था। शनिवार को जब हादसा हुआ, तब परवेज और नावेद ऊपरी मंजिलों पर थे, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई। मतलूब, राबिया, अब्दुल्ला, जावेद, जूबिया और फौजिया निचली मंजिलों पर होने के कारण मलबे में दब गए।
 

8 of 15
विलाप करते परिजन - फोटो : पीटीआई
चारों ओर था धूल का गुबार...
सुबह सात बजने को थे, कुछ लोग नींद में थे तो कुछ नाश्ता करने या अपने कामों में लगे थे। अचानक मोहल्ले वालों ने जोर की आवाज सुनी। एक पल लगा कि बृहस्पतिवार की तरह फिर भूकंप आ गया है। सभी घर से बाहर भागे तो गली में धूल का गुबार था और कुछ नजर नहीं आ रहा था। धूल छटने पर पता चला कि अब्दुल मतलूब का मकान ढह गया। 

 

9 of 15
विलाप करते परिजन - फोटो : पीटीआई
सभी मौके पर पहुंचे तो सब्जी विक्रेता गोविंद और सोना देवी के मकान को भी नुकसान हुआ था। गोविंद के मकान का अगला हिस्सा गिर गया था। सलमान नामक पड़ोसी ने दावा किया कि यदि जल्दी मलबा हटाया जाता तो शायद कुछ और लोगों की जान बचाई जा सकती थी। प्रशासन की सुस्ती की वजह से शाम पांच से साढ़े पांच बजे तक मलबे में दबे हुए लोगों को मृत हालत में निकाला गया। पुलिस ने आसपास के कई मकानों को खाली करवा लिया है।
 

10 of 15
अब्दुल मतलूब, पत्नी राबिया, बेटे जावेद और अब्दुल्लाह के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
चार मंजिला इमारत ढही, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके की जनता कॉलोनी में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर जाने से दो साल की मासूम सहित एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हैं। हादसे के समय वहां दस लोग मौजूद थे। इमारत के मलबे की चपेट में आकर तीन अन्य मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। दिल्ली सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
 

11 of 15
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह इमारत गिरने से भीषण आवाज हुई, जिसे सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। मलबे से एक मासूम समेत चार लोगों और पड़ोस के एक अन्य मकान से चार अन्य को निकालकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं। महज चार फीट चौड़ी गली, मकानों के छज्जे मिले होने और बिजली के तारों की वजह से राहत एवं बचाव कार्य में खासी परेशानी आई। लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर मलबा हटाने का प्रयास किया। 

12 of 15
अस्पताल में परिजन - फोटो : अमर उजाला
आसपास के मकान खाली कराए
राहत कार्य करने में बचाव दल के पसीने छूट गए। मलबा हटाते समय पड़ोसियों के घरों की दीवारें भी हिल रही थीं। इसे देखते हए पलिस व बचाव दल ने आसपास के आठ मकानों को खाली करवाया। इसके बाद मलबा हटाने काम शरू हआ।

13 of 15
दिल्ली में गिरा मकान - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने बताया कि रोज सुबह 9 बजे बच्चे आंगनबाड़ी में पढ़ने आते थे। अगर दो घंटे बाद हादसा होता तो कई और जानें जा सकती थीं। शाहदरा एसडीएम कपन झा ने बताया कि मलबा छोटे ट्रैक्टर की मदद से लाकर चौक पर उसका ढेर लगाया जा रहा है। बाद में बड़े ट्रकों की मदद से इसे हटा दिया जाएगा। 

 

14 of 15
दिल्ली में गिरा मकान - फोटो : अमर उजाला
भूतल पर था आंगनबाड़ी केंद्र
35 गज में बनी चार मंजिला इमारत के भूतल पर आंगनबाड़ी केंद्र था। ऊपर की मंजिल पर यूपी के बिजनौर निवासी अब्दुल मतलूब, पत्नी राबिया, चार बेटों परवेज, जावेद, नावेद, अब्दुल्लाह उर्फ भूरा, बहू शीजा, पोते अहमद, बेटी जूबिया और दो साल की नवासी फौजिया के साथ रहते थे। अब्दुल, राबिया, जावेद, जूबिया, अब्दुल्लाह, फौजिया की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: दहशत, डर और मंजर: दो घंटे बाद गिरी होती वेलकम में इमारत तो और जानें जाती, हादसे के बाद पड़ोसियों की आपबीती

विज्ञापन

15 of 15
इमरजेंसी के बाहर परिजन - फोटो : भूपिंदर सिंह
दिल्ली पुलिस ने इमारत गिरने से छह लोगों की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की
दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार को हुई इमारत ढहने के मामले में लापरवाही का मामला दर्ज किया है। इस हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार मंजिला इमारत में बचाव अभियान अब समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें