फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम बना मुसीबत: जिन वीडियो के जरिए लड़कियों से दोस्ती कर बनाता था शिकार, उन्हीं ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

Sat, 07 May 2022 09:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
1 of 6
गुरुग्राम से गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कभी स्कूल नहीं गया युवक पहले इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो अपलोड कर लड़कियों से दोस्ती करता था। फिर लड़कियों को उनसे शादी करने का झांसा देता था। इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म करता था। अभी तक दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने की बात सामने आ चुकी है।

वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने आरोपी युवक को इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई वीडियो से इफको चौक, गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। जिन वीडियो के जरिए वह लड़कियों से दोस्ती करता था, उन्हीं वीडियो से ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी निशानदेही पर उसके कब्जे से नाबालिग लड़की को मुक्त कराया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह अभी तक कितनी लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर चुका है। 
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिपालपुर में रहने वाली एक युवती (22) ने 24 अप्रैल को शिकायत दी थी कि विजय उर्फ गंजू नाम के युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और दो दिन तक उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा। जब सगाई की बात सामने आई तो आरोपी किसी और लड़की का अपहरण करके फरार हो गया। पीड़ित लड़की दो महीने की गर्भवती है।
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो - फोटो : amarujala
वसंतकुंज(साउथ) थाना पुलिस में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और मामले की जांच एसआई अमोलक व एसआई सुरेश ढाका की टीम ने शुरू की। आरोपी का मोबाइल बंद आ रहा था। जांच में पुलिस टीम को पता लगा कि आरोपी विजय मीठापुर, जैतपुर से एक नाबालिग लड़की(साढ़े सोलह वर्ष) को 28 अप्रैल को लेकर फरार हो गया है। इस बाबत जैतपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

4 of 6
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
वीडियो के जरिए पुलिस के  हत्थे चढ़ गया आरोपी- 
एसआई सुरेश ढाका को पता लगा कि आरोपी मीठापुर से नाबालिग लड़की को महेंदीपुर बालाजी लेकर गया है। वहां उसने दिखावे के लिए लड़की से शादी कर ली। इसके बाद गुरुग्राम में आकर नाबालिग लड़की के साथ रहने लगा। आरोपी ने इंस्टाग्राम व फेसबुक पर जो वीडियो अपलोड की थीं उनमें बैकग्राउंड में जो इमारत आ रही थीं उससे पता लग रहा था कि आरोपी गुरुग्राम में कहीं रह रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
delhi police - फोटो : अमर उजाला
यहां पर पुलिस ने चालाकी चली और पुलिस ने लड़की बनकर आरोपी से इंस्टाग्राम पर बात की और आरोपी को इफको चौक, गुरुग्राम मिलने बुलाया। इसके बाद एसआई सुरेश ढाका की टीम ने आरोपी विजय उर्फ गंजू(22) को तीन मई को उसकी वीडियो के आधार पर उसे इफको चौक, गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मीठापुर से अपह्त नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया। आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ भी दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : iStock
आरोपी सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करता था- 
आरोपी विजय सोशल मीडिया का दीवाना है। वह अनपढ़ होने के बावजूद सोशल मीडिया चलाता था। वह इंस्टाग्राम व फेसबुक पर अपनी वीडियो अपलोड करता रहता था। वह सांसी समुदाय से ताल्लुक रखता है। वह अवैध शराब बेचने का धंधा करता था। महिपालपुर की रहने वाली युवती उसके रिश्तेदार है, जबकि मीठापुर में रहने वाली नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम के जरिए उससे दोस्ती हुई थी। उसने इंस्टाग्राम के जरिए काफी लड़कियों से दोस्ती कर रखी है। पुलिस उसक आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें