दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे पुस्तक मेले में सिर्फ किताबों की दुनिया मिलेगी। अगर आप ऐसा सोच रहे है तो गलत हैं। पुस्तक मेले में इस बार किताबों के साथ ही चल रहे स्टेशनरी मेले में आपको लेडीज हैंडबैग के अलावा मसाज करने वाली मशीन, ड्राई कूलर के साथ बच्चों के खिलौने के स्टॉल भी मौजूद है। इनकी मौजूदगी का नतीजा यह है कि लोग किताबों से ज्यादा इन स्टॉल पर समय बिता रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
delhi book fair 2017
प्रगति मैदान में मेला शुरू हुए आठ दिन बीत चुके है। किताब प्रकाशकों को अभी भी बीते सालों की तुलना में किताब खरीददार नहीं मिले है। पुस्तक प्रेमी अभी भी मेले में नहीं पहुंच रहे है।
विज्ञापन
3 of 7
delhi book fair 2017
इसके उलट मेले में किताबों से इतर उपलब्ध सामानों के खरीददारों की भीड़ जरूर दिख रही है। हॉल नंबर 12 में लगे स्टेशनरी मेले में इस इस बार किताब और किताब डायरी के अलावा दूसरे सामानों के भी स्टॉल लगे हुए है।
4 of 7
delhi book fair 2017
हॉल नंबर 12 में बैग, लेडीज हैंडबैग के 2 से 3 स्टॉल लगे हुए है। यहां पर स्टेशनरी रखने वाले बैग के अलावा रोजमर्रा लेडीज बैग भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
5 of 7
delhi book fair 2017
इसके अलावा हॉल नंबर 12 में ही हमेशा की तरह बॉडी मसाज के यंत्र का स्टॉल मेले में लगा है। उनके सेल्स मैन वहां आए लोगों को पकड़-पकड़कर मसाज कर रहे है। वहां लोगों की भीड़ भी दिख जाती है। इसी मेले में तांबे से बनी पानी के बोतल भी उपलब्ध है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है।
विज्ञापन
6 of 7
delhi book fair 2017
गर्मी भले ही बीत गई है लेकिन पुस्तक मेले में ड्राई कूलर बेचने वाले स्टॉल भी लगे है। यहां पर बिना पानी डाले ठंडी हवा देने वाली कूलर की बुकिंग भी की जा रही है।
इसके अलावा छोटे खिलौने जो कि बच्चों के बीच प्रचलित है उसके स्टॉल भी वहां लगे है। इसमें स्पीनर, बबल गेम, एलईडी लाइट वाले शू लेसेज (जूते का फीता) भी मेले में मौजूद है। भीड़ इन्हें खूब पसंद भी कर रहे है।