दिल्ली के लाल किले के पास हुए शक्तिशाली विस्फोट को कैद करने वाला एक सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आया।लाल किले चौराहे पर लगे एक निगरानी कैमरे में यह रिकॉर्ड हो गया।
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम को लाल किले के पास हुए कार धमाके का पहली बार सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में धमाके का दिल दहलाने वाला मंजर कैद हुआ है। लाल किले चौराहे पर लगे एक निगरानी कैमरे में यह धमाका रिकॉर्ड हो गया। विस्फोटक लदी कार में अचानक जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। मामले की जांच एनआईए कर रही है।
विज्ञापन
2 of 13
दिल्ली में हुए धमाके के बाद जांच करती टीम
- फोटो : पीटीआई
बुधवार को दिल्ली के लाल किले के पास हुए शक्तिशाली विस्फोट को कैद करने वाला एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज पर 10 नवंबर 2025 की तारीख लिखी दिखाई दे रही है। समय शाम को 18:50:52 सेकंड दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज में चौराहे पर काफी ट्रैफिक दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
3 of 13
दिल्ली में हुए धमाके के बाद वाहन के पुर्जे को लेकर जाता पुलिसकर्मी
- फोटो : पीटीआई
बाइक, कार और ऑटो की लाइनें लगी हैं। ट्रैफिक सिग्नल ग्रीन हुआ तो गाड़ियां धीमे-धीमे आगे बढ़ती दिख रही हैं। इसी दौरान अचानक वहां एक आग का गोला उठा, फिर कैमरों में अंधेरा छा गया।
4 of 13
दिल्ली में हुए धमाके के बाद मौके पर तैनात सुरक्षाबल
- फोटो : पीटीआई
सोमवार शाम को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से जा रही आई-20 कार में अचानक ब्लास्ट हुआ था। धमाके में 12 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है। कार ब्लास्ट की चपेट में आने से कई वाहन जल गए।
विज्ञापन
5 of 13
दिल्ली में हुए धमाके के बाद मौके पर तैनात पुलिसबल
- फोटो : पीटीआई
इससे पहले भी कई वीडियो वारल हुए थे। वीडियो में धमाके के बाद अफरा-तफरी मची दिखाई दी। इसके साथ ही लोग धमाके के बाद इधर-उधर भागते हुए दिखाई दे रहे थे। दिल्ली ब्लास्ट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है।
विज्ञापन
6 of 13
दिल्ली में हुए धमाके के बाद मौके पर तैनात पुलिसबल
- फोटो : पीटीआई
दो साल से रची जा रही थी साजिश
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमले की साजिश और आतंकियों की भर्ती दो वर्षों से चल रही थी। पुलिस के अनुसार, वाइट कॉलर आतंकी नेटवर्क चला रहा समूह लोगों को कट्टरपंथी बनाने और धन व रसद पहुंचाने के लिए एन्क्रिप्टेड चैनलों का इस्तेमाल कर रहा था। सामाजिक/धर्मार्थ कार्यों की आड़ में पेशेवर और शैक्षणिक नेटवर्क के माध्यम से धन जुटाया गया था। पुलिस और खुफिया गहराई से पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
7 of 13
दिल्ली में हुए धमाके के बाद जांच के लिए जाती टीम
- फोटो : पीटीआई
बड़ी साजिश नाकाम
एजेंसियों का मानना है कि कार में जितना विस्फोटक था, अगर उसका ठोस साजिश के अनुसार इस्तेमाल किया गया होता, तो नुकसान बहुत बड़ा होता। सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और संदिग्ध आतंकी मॉडयूल पर समन्वित कार्रवाई से यह टल गया।
8 of 13
दिल्ली में हुए धमाके के बाद जांच के लिए जाती टीम
- फोटो : पीटीआई
दो कारतूस बरामद, दो तरह के विस्फोटक मिले
जांच एजेंसियों ने मौके से दो कारतूस और दो तरह के विस्फोटकों के नमूने मिले हैं। फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) के विशेषज्ञ इनकी जांच में जुटे हैं। इसमें एक अमोनियम नाइट्रेट है। दूसरा विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट से भी ज्यादा घातक बताया जा रहा है। अब तक 40 से ज़्यादा नमूने एकत्र किए जा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, एफएसएल टीम को घटनास्थल का निरीक्षण करते समय दो कारतूस मिले हैं। दो अलग-अलग तरह के विस्फोटकों के नमूने एकत्र किए हैं। प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि विस्फोटकों में से एक नमूना अमोनियम नाइट्रेट प्रतीत होता है। एक अधिकारी ने कहा, "दूसरा विस्फोटक नमूना अमोनियम नाइट्रेट से ज़्यादा शक्तिशाली माना जा रहा है।
9 of 13
दिल्ली में हुए धमाके में जले वाहन
- फोटो : पीटीआई
आशंका : बौखलाहट व घबराहट में विस्फोट
एजेंसियां जांच पूरी होने तक इसे आत्मघाती हमला नहीं मान रही। अधिकारियों ने बताया, आशंका है कि उमर गिरफ्तारी के डर से भागा था, बौखलाहट व घबराहट में विस्फोट हुआ। हालांकि यह जांच के बाद ही पता चलेगा कि पूर्वनियोजित आत्मघाती हमला था या दुर्घटनावश ऐसा हुआ। उमर कार में विस्फोटक, संभवतः अमोनियम नाइट्रेट ले जा रहा था। पुलिस की शुरुआती जांच में विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, ईंधन तेल और डेटोनेटर के इस्तेमाल की आशंका है। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, एनसीआर से लेकर जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल पर कार्रवाई की थी, जिससे उमर डर गया था।
10 of 13
दिल्ली में हुए धमाके में जले वाहन
- फोटो : पीटीआई
यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम में मामला दर्ज
दिल्ली पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक अधिनियम की उन धाराओं में मामला दर्ज किया है जो आतंकी हमले की सजा और साजिश से जुड़ी हैं।
11 of 13
दिल्ली में हुए धमाके में जले वाहन
- फोटो : पीटीआई
कार में अकेला ही था उमर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लाल किले व आसपास के रास्तों से सीसीटीवी खंगालने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं। उमर कार में अकेला सवार था। हालांकि सोमवार को पुलिस आयुक्त ने कार में तीन लोगों के होने की बात कही थी।
12 of 13
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल
- फोटो : पीटीआई
कार का 11 घंटे का रूट
उमर कार में करीब तीन घंटे सुनहरी मस्जिद की पार्किंग में रहा। वह इंटरनेट पर फरीदाबाद में अपने साथियों की गिरफ्तारी की खबरें देखता रहा। जांच एजेंसियों ने उमर की कार के 11 घंटे के रूट की पहचान कर ली है।
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल
- फोटो : पीटीआई
मृतकों के परिजनों को 10 लाख घायलों को भी आर्थिक सहयोग
दिल्ली सरकार धमाके में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देगी। अस्थायी रूप से अशक्तों को 5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2 लाख और साधारण घायलों को 20 हजार रुपये सहायता राशि दी जाएगी।