फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग: मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह, लोग बोले-पिछले 30 सालों में नहीं देखी इतनी भीड़

Sat, 08 Feb 2020 07:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शाहीन बाग में मतदान करते मतदाता - फोटो : अमर उजाला
सुबह के करीब 9.30 बजे थे, अस्सी साल के फौजी बाबा (सेना से रिटायर सूबेदार) अपना वोट डालकर धीरे-धीरे चलते हुए आ रहे थे। पूछने पर बाबा एकदम तपाक से बोले, भैया पिछले तीस सालों में मैने चुनावों में इतनी भीड़ कभी नहीं देखी थी। लगता है इस बार लोग सीएए और एनआरसी से कुछ ज्यादा ही डरे हुए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
शाहीन बाग में मतदान करते मतदाता - फोटो : अमर उजाला
बाबा कहने लगे कि पिछले तीन दिनों से उनकी आरडब्ल्यूए के लोग घर-घर जाकर हर सदस्य को वोट डालने के लिए कह रहे थे। इसके अलावा शुक्रवार को हर नमाज के बाद इमाम साहब ने भी वोट डालने की अपील की थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
शाहीन बाग में मतदान करते मतदाता - फोटो : अमर उजाला
शाहीन बाग के प्रदर्शन स्थल पर मौजूद नौशाबा ने बताया कि पूर्व में हुए चुनावों में कभी वह वोट डालने गई, कभी नहीं गई। लेकिन वह पिछली 15 दिसंबर से सीएए और एनआरसी के विरोध-प्रदर्शन का हिस्सा हैं। प्रदर्शन स्थल पर लगातार मंच से घोषणा की जाती रही थी कि महिलाएं व बाकी लोग वोट डालने जरूर जाएं। 

4 of 5
शाहीन बाग में मतदान करते मतदाता - फोटो : अमर उजाला
शाहीन बाग में रोजाना ही प्रदर्शन में बैठने वाली महिलाओं ने तय किया था कि वह इकट्ठा होकर वोट डालने जाएंगी। हुआ भी ऐसे ही बड़ी संख्या में प्रदर्शन करने वाली महिलाएं झुंड बनाकर मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। शाहीन बाग और जामिया के ज्यादातर मतदान केंद्रों पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या भी ज्यादा देखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अबुफजल में मतदान करते मतदाता - फोटो : अमर उजाला
अबुल फजल निवासी मोहम्मद शारिक ने बताया कि वह आरडब्ल्यूए से जुड़े हैं। लगातार वह लोगों से घर-घर जाकर वोट जरूर डालने की अपील कर रहे थे। ज्यादा से ज्यादा वोट कर हम अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर सकते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें