फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः सज-धज के वोट डालने दूल्हे संग पहुंची पूरी बरात, तस्वीरें

Sat, 08 Feb 2020 06:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वोट डालने पहुंचा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 10.30 बजे थे। ढोल की आवाज पर नाचते-गाते कुछ व्यक्ति जब लक्ष्मी नगर के पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो लोगों की भीड़ लग गई। यह सभी बराती थे जो बारात जाने से पहले वोट डालने के लिए बूथ आ गए थे। बरातियों के साथ दूल्हा धनंजय ध्यानी भी था। शादी से पहले दूल्हे ने भी वोट डाला और बरातियों के भी वोट डलवाए। इतना ही नहीं, धनंजय ने फोन करके अपनी होने वाली पत्नी को भी वोट डालकर सात फेरे लेने को कहा। धनंजय की शादी दिसंबर में ही तय हो गई थी लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वोटिंग वाले दिन ही उनकी शादी भी पड़ जाएगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
दूल्हे संग बरात पहुंची वोट डालने - फोटो : ANI
धनंजय ध्यानी ने जनता से वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि पांच साल में एक बार मौका मिलता है तो आप लोग वोट डालने जरूर जाएं। मुझे नहीं पता था कि 8 फरवरी को मेरी शादी फिक्स हो जाएगी। मैं वोट डालने का इंतजार कर रहा था। मैं शादी से ज्यादा वोट देने को महत्व दूंगा। मैंने होने वाली पत्नी से भी वोट डालने के लिए कहा है। वह फेज-3 से बुराड़ी गईं हैं, वहां से वोट डालकर शादी में आएंगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
वोट डालने पहुंचा दूल्हा - फोटो : ANI
उधर पूर्वी दिल्ली के प्रमुख उम्मीदवारों मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज में, महापौर अंजू कमलकांत ने विश्वास नगर में और दिल्ली के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने आजाद नगर में अपना वोट दिया। गांधीनगर, लक्ष्मी नगर और कृष्णा नगर में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लाने में जुटे हुए थे। 

4 of 5
delhi election - फोटो : पीटीआई
पूर्वी दिल्ली के प्रमुख प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली लगातार इलाकों में घूम कर मतदाताओं से वोट देने के बारे में पूछताछ करते रहे व लोगों को मतदान के लिए भी प्रेरित करते रहे। पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में 12 बजे तक 15 फीसदी मतदान हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
delhi election - फोटो : अमर उजाला
ठीक इसी तरह लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र के रमेश पार्क और खुरेजी खास में मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ थी। इसी तरह पुनर्वास कॉलोनी, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और कोंडली में भी मतदान केंद्रों पर सुबह से भीड़ लगी हुई थी। हाल में अधिकृत हुई कॉलोनियों में भी काफी भीड़ देखी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें