दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान की शुरुआत भले ही फीकी रही हो, लेकिन जब इसने रंग जमाया तो सियासी पारा चरम पर पहुंच गया। प्रचार के दौरान नेताओं के के बयानों ने खूब गर्मी पैदा की। तमाम नेताओं के बयानों ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। किसी बयान से सियासत तेज हुई तो कुछ बयान इतने विवादित रहे कि चुनाव आयोग को एक्शन में आना पड़ा। आपको बता रहे हैं नेताओं के ऐसे ही कुछ बयानों के बारे में जिससे सियासी पारा आसमान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
2 of 10
कपिल मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
कपिल मिश्रा, मॉडल टाउन से भाजपा उम्मीदवार
इस चुनाव में कपिल मिश्रा पहले नेता रहे जिन पर उनके बयान के लिए पाबंदी लगाई गई। कपिल ने चुनाव में भारत-पाकिस्तान का जिक्र कर हंगामा खड़ा कर दिया। कपिल ने ट्वीट कर कहा कि 8 फरवरी को दिल्ली में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा। इसी बयान को लेकर चुनाव आयोग ने उनपर 48 घंटे की पाबंदी लगाई।
विज्ञापन
3 of 10
अनुराग ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता
27 जनवरी को रिठाला में चुनाव प्रचार के दौरान अनुराग ठाकुर ऐसी बात कह गए जिससे उनकी मुसीबत बढ़ गई। उन्होंने भीड़ से नारा लगवाया- देश के गद्दारों को, गोली मारो...को'। इस बयान पर उन्हें चुनाव आयोग का नोटिस मिला। फिर तीन दिन के लिए उनपर पाबंदी भी लगा दी गई। स्टार कैंपेनर की सूची से भी उन्हें बाहर करने का आदेश चुनाव आयोग ने जारी किया।
4 of 10
प्रवेश वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
प्रवेश वर्मा, भाजपा सांसद
विवादित बयानों का सिलसिला प्रवेश वर्मा ने बढ़ाया। 28 जनवरी को उन्होंने शाहीन बाग की तुलना पाकिस्तान से कर दी। उन्होंने कहा- शाहीन बाग में लाखों लोग इकट्ठा हो जाते हैं। दिल्ली के लोगों को इसके बारे में सोच समझकर फैसला लेना होगा। वो लोग आपके घरों में घुसकर आपकी बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म करेंगे, उन्हें मार डालेंगे। अभी समय है, मोदी जी और अमित शाह कल आपको बचाने नहीं आएंगे। आज अगर दिल्ली के लोग जाग जाएंगे तो अच्छा रहेगा। लोग आज सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और तब तक करेंगे जब तक मोदी जी प्रधानमंत्री हैं। अगर कोई और प्रधानमंत्री बन जाएगा तो कोई आपको बचाने नहीं आएगा।
इस बयान के लिए चुनाव आयोग ने 30 जनवरी को चार दिन के लिए उनपर पाबंदी भी लगा दी। स्टार कैंपेनर की सूची से भी उन्हें बाहर करने का आदेश चुनाव आयोग ने जारी किया।
29 जनवरी को प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के मादीपुर में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करते हुए कहा था- केजरीवाल अगर जीतकर आए तो मादीपुर की सड़कें शाहीन बाग बन जाएंगी। दिल्ली में केजरीवाल जैसे नटवरलाल और आतंकवादी छिपे हुए हैं, उन्हें बाहर निकालना है। कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ें या दिल्ली में केजरीवाल जैसे आतंकवादी से। सीएम केजरीवाल आतंकवादी हैं और अगर अपनी बहन-बेटियों को बचाना है तो उन्होंने भगाना होगा।
विज्ञापन
5 of 10
मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
मनीष सिसोदिया, उप-मुख्यमंत्री, दिल्ली
चुनाव प्रचार के दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा- मैं शाहीन बाग में धरना प्रदर्शन करने वालों के साथ हूं। यहीं से भाजपा ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। पहले कपिल मिश्रा ने और फिर प्रवेश वर्मा ने शाहीन बाग पर तीखे बयान दिए।
विज्ञापन
6 of 10
संबित पात्रा
- फोटो : अमर उजाला
संबित पात्रा, भाजपा प्रवक्ता
चुनाव प्रचार के बीच संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस-आप को निशाना बनाते हुए कहा- ये शाहीन बाग नहीं, दिशाहीन बाग है, तौहीन बाग है।
विज्ञापन
7 of 10
अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
अमित शाह, भाजपा नेता व गृहमंत्री
27 जनवरी को रिठाला की रैली में अमित शाह ने सीएम केजरीवाल पर हमला बोला। शाह ने कहा, आपने शरजील इमाम का वीडियो देखा होगा, जिसमें वह कह रहा है कि भारत से उत्तर-पूर्व को काट दो। उसने भारत के टुकड़े करने की बात कही। मोदी सरकार ने दिल्ली पुलिस से कहा और इस मामले में देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। केजरीवाल जी, क्या आप शरजील इमाम के साथ हैं या नहीं? क्या आप शाहीन बाग के लोगों पक्ष में हैं या नहीं, लोगों के सामने इसे स्पष्ट कीजिए।
8 of 10
प्रकाश जावड़ेकर
- फोटो : अमर उजाला
प्रकाश जावडे़कर, भाजपा दिल्ली प्रभारी
25 जनवरी को प्रकाश जावड़ेकर ने आप सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि लोगों ने दिल्ली में झूठ की सरकार देखी है। हर मुकाम पर झूठ बोला। पिछली बार लोगों को लगा कि कोई क्रांतिकारी आया है, देश की राजनीति में बदलाव करने आया है। साफ सुथरी सरकार देंगे, ये सब भ्रम टूट गए हैं। उनके आधे सदस्य जमानत पर हैं। विकास के नाम पर जीरो हैं। उन्होंने कहा कि आप शाहीन बाग से देश को जला रही है, युवाओं के दिमाग में जहर बो रहे हैं।
9 of 10
जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
जेपी नड्डा, भाजपा अध्यक्ष
27 जनवरी को जेपी नड्डा ने कहा कि पुलिस ने इस टुकड़े-टुकड़े गैंग के खिलाफ मामला चलाने के लिए केजरीवाल की अनुमति मांगी लेकिन एक साल बाद तक कोई अनुमति नहीं दी गई। केजरीवाल दिल्ली को यह बताएं कि वह उन लोगों का समर्थन क्यों कर रहे हैं जो भारत को तोड़ने की मंशा रखते हैं? क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई करने से उनका वोट बैंक खतरे में पड़ता है।
30 जनवरी को प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल ने भाजपा के आरोपों का जवाब दिया। केजरीवाल ने कहा- कल भाजपा के नेताओं ने कहा कि केजरीवाल आतंकवादी है। मैंने देश के लिए तन, मन, धन कुर्बान कर दिया। मैंने दिल्ली में स्कूलों की हालत को सुधारा, मोहल्ला क्लीनिक खोले, क्या मैं आतंकी हूं। दिल्ली के बच्चों को अपना मान कर अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया, इलाज का इंतजाम किया, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा के लिए भेजा, दिल्लीवासियों सिपाही की शहादत के बाद परिवार का ध्यान रखना का काम किया, क्या ये कोई आतंकवादी करता है?